Friday, May 17, 2024
HomeBreaking Newsउज्जैन कलेक्टर पर गिरी कोरोना की गाज, श्योपुर कलेक्टर को भी हटाया

उज्जैन कलेक्टर पर गिरी कोरोना की गाज, श्योपुर कलेक्टर को भी हटाया

मध्यप्रदेश में 4 IAS का तबादला

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज दो कलेक्टर हटाए हैं। उज्जैन में कोरोना को काबू करने में असफल होने की सजा कलेक्टर शशांक मिश्रा को मिली है। उनके साथ श्योपुर कलेक्टर प्रतिभा पाल को भी हटाया गया है।


शिवराज सरकार ने आज 4 आईएएस के तबादले किए हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ की पसंदीदा रहीं इंदौर की एसएसपी रुचिवर्धन मिश्रा को हटाने के बाद आज उनके पति को उज्जैन कलेक्टर पद से हटा कर मंत्रालय में अपर सचिव बनाया गया है। मिश्रा उज्जैन को कोरोना हॉटस्पॉट बनने से रोकने में असफल साबित रहे हैं।


इंदौर नगर निगम के कमिश्नर आशीष सिंह को उज्जैन कलेक्टर बनाया गया है। आशीष को स्वच्छ इंदौर अभियान के लिए अच्छे काम और इंदौर में कोरोना से जंग में मिल रही सफलता का इनाम दिया गया है।

वहीं श्योपुर कलेक्टर प्रतिभा पाल को इंदौर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। श्योपुर में अभी किसी को कलेक्टर नहीं बनाया गया है। राहतगढ़(सागर) की एसडीओ राजस्व अंकिता धाकरे को एसडीओ सबलगढ़ (मुरैना) पदस्थ किया गया है।

तबादला आदेश

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS