- पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के गंभीर
- केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना
लॉकडाउन 3.0 शुरू होने के बाद दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की है. लॉकडाउन के चलते रेवेन्यू कम रहा, जिसके चलते अब सरकार भरपाई करने में जुटी है. लेकिन दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के इस फैसले से भारतीय जनता पार्टी को निशाना साधने का मौका मिल गया. भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा कि ये आप का बेजोड़ अर्थशास्त्र है.
गौतम गंभीर ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि चुनाव से पहले ‘सबकुछ मुफ्त में देंगे, पैसे की कमी नहीं है…2 महीने बाद दोगुना टैक्स लेंगे, तन्ख्वाह के भी पैसे नहीं हैं. ये है आप का बेजोड़ अर्थशास्त्र’
चुनाव से पहले – “सब कुछ मुफ़्त में देंगे, पैसे की कमी नहीं है”
2 महीने बाद – “दोगुना टैक्स लेंगे, तनख़्वाह देने के भी पैसे नहीं है”
“आप”का बेजोड़ अर्थशास्त्र!#Petrol #Diesel
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 5, 2020
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल में वैट बढ़ाने का फैसला लिया, जिसके बाद पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7 रुपये महंगा हो गया. यानी कोरोना संकट के बीच जनता पर महंगाई की मार भी पड़ी है.
दिल्ली समेत पूरे देश में लॉकडाउन के कारण 40 दिनों से सबकुछ बंद पड़ा था. लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत में कुछ रियायत दी गई, जिसमें जरूरत की दुकानों के अलावा इक्की-दुक्की दुकानों को खोलने दिया गया. इनमें शराब की दुकानें भी शामिल रहीं.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
लेकिन, सोमवार को जब शराब की दुकानों के बाहर भीड़ आई तो सरकार ने शाम को शराब के दामों में 70 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी. वहीं, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया गया.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से कई बार बयान दिया जा चुका है कि अप्रैल में सरकार के रेवेन्यू पर काफी असर पड़ा है. दिल्ली में जहां पिछले साल अप्रैल में 3000 करोड़ का रेवेन्यू आया था, वहीं इस बार सिर्फ 323 करोड़ रुपये ही आ पाए हैं.
दाम बढ़ने के बाद वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि हर वक्त एक जैसा नहीं रहता, कई बार कड़े फैसले लेने पड़ते हैं.

