देवीपुरा का प्राथमिक विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर नहीं : कलेक्टर


देवीपुरा का प्राथमिक विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर नहीं : कलेक्टर


दायित्व निर्वहन न करने पर ग्राम सचिव निलंबित 


भोपाल : मंगलवार, मई 5, 2020, 22:09 IST

कलेक्टर गुना श्री एस विश्वनाथन ने राघोगढ़ तहसील के ग्राम देवीपुरा के भैया लाल के संबंध में बीते दिनों चली खबरों का प्रशासन स्तर पर खंडन करते हुए कहा कि जिस स्कूल को लेकर खबरें प्रकाशित हुई है उस स्कूल को प्रशासन स्तर पर कोविड-19 के लिए क्वारेंटाइन सेंटर बनाया ही नहीं गया।

कलेक्टर ने बताया कि वह स्वयं भी ग्राम देवीपुरा पहुंचे जहाँ ग्रामीणों ने बताया कि लॉक डाउन के चलते भैयालाल हाल ही में राजगढ़ से देवीपुरा राघौगढ़ लौटा है। कोरोना वायरस के मद्देनजर ग्रामीणों ने ग्राम में और उसके रिश्तेदार ने घर में आने नहीं दिया।

कलेक्टर ने कहा कि ऐसी स्थिति में ग्राम सचिव का दायित्व होता है कि बाहर से आने वाले व्यक्ति के संबंध में प्रशासन को सूचना दे। दायित्व निर्वहन न करने के कारण ग्राम सचिव को निलंबित किया गया है। कलेक्टर द्वारा आवासहीन भैयालाल के लिए गांव में ही नया आवास दिए जाने के निर्देश दिए एवं भैयालाल को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि जब तक भैया लाल का आवास बनकर तैयार नहीं हो जाता तब तक वैकल्पिक रूप से स्कूल भवन के एक कक्ष में उसके आवास की व्यवस्था की गई है।


प्रदीप वाजपेयी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here