UP Coronavirus News: 118 New Case Found in Uttar Pradesh – UP Coronavirus News: उत्तर प्रदेश में Coronavirus के 118 नये मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या पहुंची तीन हजार के करीब

UP Coronavirus News: उत्तर प्रदेश में Coronavirus के 118 नये मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या पहुंची तीन हजार के करीब

उत्तर प्रदेश में अभी 1836 मरीजों का इलाज चल रहा है

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 118 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 2,880 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि 987 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए हैं जबकि कोरोना वायरस से 56 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में अभी 1836 मरीजों का इलाज चल रहा है. बुलेटिन में बताया गया कि सबसे ज्यादा 16 मौतें आगरा में हुईं. मेरठ और मुरादाबाद में सात-सात, फिरोजाबाद में तीन, कानपुर में पांच मथुरा में चार और गाजियाबाद में दो लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हुई है. 

यह भी पढ़ें

बता दें कि देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद संक्रमितों के आंकड़े में हर दिन काफी तेजी से इजाफा हो रहा है. संक्रमितों का आंकड़ा 46 हजार पार कर गया है. मंगलवार शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 46711 हो गई है. 

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3875 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 1583 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 13161 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here