लॉकडाउन में घरेलू हिंसा की की शिकायतें रायपुर में की जा रही हैं. (प्रतीकात्मक फोटो)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) की पुलिस (Police) ने लॉकडाउन (Lockdown) में घरेलू हिंसा (Domestic Violence) के खिलाफ अभियान चालाया है.
रायपुर पुलिस से मिले आंकड़ों के मुताबिक लॉकडाउन में चुप्पी तोड़ो अभियान के तहत 8 दिन में 224 शिकायतें दर्ज की गईं. इसमें से 197 मामलों में फोन कॉल कर लोगों में समझौता करा दिया गया है. इसके अलावा 27 मामलों में पुलिस शिकायतकर्ता के घर तक पहुंच कर उनके समाझाइस दी. इसके बाद भी मामला नहीं सुलझने पर 2 लोगों की गिरफ्तार भी इस अभियान के तहत ही की गई है. रायपुर पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है.
रायपुर पुलिस द्वारा शुरू किये गए मुहीम #चुप्पी_तोड़ से लॉकडाउन में हो रहे घरेलु हिंसा पर लगातार नियंत्रण पाया जा रहा है. सिर्फ रायपुर से ही नही एनी राज्यों से भी पीड़ित कर रहे हैं घरेलु हिंसा की शिकायत.#RaipurPolice #ChuppiTod #चुप्पी_तोड़ @arifhs1 @CG_Police pic.twitter.com/2PENCZYJq8
— Raipur Police (@RaipurPoliceCG) May 6, 2020
यहां भी दर्ज होती हैं शिकायतें
छत्तीसगढ़ में महिला हेल्पलाइन (181) के माध्यम से भी घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं शिकायर्त दर्ज कराती हैं. यहां दर्ज शिकायतों की संख्या पर गौर करें तो 25 जून 2016 से 23 अप्रैल 2020 तक 8 हजार 872 अलग अलग शिकायतें दर्ज हुईं. इनमें अकले 2 हजार 990 मामले घरेलू हिंसा से जुड़े हैं. इसके अलावा 1 जनवरी से 2020 से 30 अप्रैल तक घरेलू हिंसा की 77 शिकायतें दर्ज की गई हैं. इनमें से कई मामलों में पीड़िता के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई. सखी सेंटर में महिला हिंसा के अन्य 70 शिकायतें भी इस बीच दर्ज की गईं.
ये भी पढ़ें:
Lockdown में घरेलू हिंसा : ऐसी छोटी-छोटी वजहों से हो रहे झगड़े कि जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान…
छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन का सितम: कल तक थे बॉडीबिल्डर, आज हैं सब्जी बेचने को मजबूर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 7, 2020, 11:02 AM IST

