benefits of sesame oil bath: स्किन और बालों की चमक बढ़ाता है Sesame Oil Bath – benefits of sesame oil bath in hindi

भोजन ही नहीं बल्कि स्किन और बालों के लिए भी तिल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल से नहाने से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Edited By Parul Rohatagi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

तिल के तेल के बारे में तो आपने सुना ही होगा। खाना पकाने में तो इसका इस्‍तेमाल किया ही जाता है लेकिन साथ ही आपको बता दें कि त्‍वचा, बालों और शरीर के लिए भी तिल का तेल का बहुत फायदेमंद होता है। तिल के तेल से नहाने से आपको कई बीमारियों और स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से छुटकारा मिल सकता है, साथ ही ये त्‍वचा में निखार भी लाता है।

तिल के तेल में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जिनकी वजह से इसमें त्‍वचा की कोशीय संरचना को फ्री रेडिकल्‍स और असंतुलित अणुओं से नुकसान पहुंचने से रोकने की क्षमता होती है। तिल का तेल एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लामेट्री भी होता है। इस तेल की खास बात यह भी है कि इसे लगाने से त्‍वचा के रोमछिद्र बंद नहीं होते हैं।

तिल के तेल के फायदों के बारे में तो आपने जान लिया लेकिन क्‍या आप ये जानते हैं कि इस तेल से नहाने से भी आपकी स्किन, बाल और सेहत को अद्भुत लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर ही Sesame oil Bath ले सकते हैं।

​क्‍लींजिंग के लिए अनार के दाने का तेल

  • ​क्‍लींजिंग के लिए अनार के दाने का तेल

    चेहरे को कई प्रकार से धोया जा सकता है। लेकिन तेल लगाकर चेहरे की अच्‍छी तरह से सफाई होती है। आप चाहें तो अनार के तेल में जोजोबा, कैस्‍टर, नारियल या फिर तिल का तेल मिक्‍स कर सकती हैं। अनार के तेल में एपिडर्मल परत को गहराई से पोषण देने के लिए फ्लेवोनोइड्स और पुनिक एसिड होता है। Also read: लगाएं अनार के ये 4 फेस पैक और देखें कमाल

  • ​फेस स्‍क्रब की तरह लगाएं

    अगर आपको नेचुरल एक्‍फोलिएटर चाहिए, अनार के दाने बड़े काम आ सकते हैं। इन्‍हें पीसकर लें और फिर चेहरे पर लगाकर हल्‍का हल्‍का मसाज करें। इससे आपकी स्‍किन पर जमी गंदगी के साथ डेड स्‍किन भी साफ हो जाएंगे। Also read: घर पर स्क्रब करने का सही तरीका, चेहरा रहेगा खिला-खिला

  • ​​बेदग स्‍किन के लिए अनार पैक

    बेदाग त्वचा के लिए आप यह पैक लगा सकती हैं। अनार के बीजों को अच्छी तरह पीस लें और उसमें दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब पैक सूख जाए तो चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

  • ​स्‍किन को जवान बनाए रखने में करे मदद

    अनार के बीजों से एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में एक चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गले पर अच्छी तरह लगा लें और सूखने पर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।Also read: स्‍किन पर डायरेक्‍ट न लगाएं ये 5 चीजें, हो सकता है रिएक्‍शन

  • ​टोनर के लिए लगाएं अनार का रस

    अपने चेहरे को एक माइल्‍ड क्‍लींजर से साफ करने के बाद उस पर तुरंह ही अनार का जूस लगा लें। लेकिन हां, ज्‍यादा जूस न लगाएं नहीं तो आपका फेस चिपचिपा भी हो सकता है। Also read: लॉकडाउन में घर पर ही करें गोल्‍ड फेशियल, जानिए तरीका

किन चीजों की जरूरत है?



आधा कप तिल का तेल लें। नहाने के लिए तैयार हो जाएं और अपने सारे वस्‍त्र उतार दें। अब एक जगह बैठ जाएं, जहां पर आप आसानी से ऑयल बाथ ले सकें।

कैसे करें शुरुआत


  1. सबसे पहले कानों, नाभि और आंखों के आसपास थोड़ा-सा तिल का तेल डालें। इससे इन हिस्‍सों में मौजूद गंदगी ढीली पड़ जाएगी। अब बालों और सिर की पांच मिनट तक तेल से मालिश करें और गर्म तौलिए से बालों को ढक लें।
  2. इसके बाद हथेली पर थोड़ा-सा तेल लें और उसे छाती, कंधों, बांहों और शरीर के ऊपरी हिस्‍सों पर लगा लें। दो मिनट तक हल्‍के हाथों से मालिश करें।
  3. इसके बाद टांगों पर तेल लगाएं और हल्‍के हाथों से मालिश करें। टांग के रूखे हिस्‍सों जैसे कि घुटनों, एडियों और नाखूनों पर ज्‍यादा ध्‍यान दें। बांह में आपको कोहनी और उंगलियों पर ध्‍यान देना है।
  4. अब चेहरे की सर्कुलर मोशन यानी गोल-गोल घुमाते हुए तेल से मालिश करें। इसके बाद 10 मिनट तक आपको आराम करना है।

​1. बालों की मजबूती के लिए कपूर

  • ​1. बालों की मजबूती के लिए कपूर

    पोषक तत्वों की कमी, अतिरिक्त तनाव और प्रदूषण बालों को कमजोर बना सकते हैं, लेकिन हमारे बालों को ताकत देने के लिए कपूर का तेल बेहद प्रभावशाली माना जाता है। Also read: डैंड्रफ हो या खुजली, सर्दियों में बालों की हर समस्या का समाधान है हेयर ऑइल

  • कैसे करें प्रयोग

    इस तेल को कच्‍चे अंडे के साथ मिलाकर लगाएं। इसके लिए कपूर का तेल और कच्‍चा अंडा मिक्‍स करें और बालों पर लगाएं, खासकर के जड़ों पर। इस मिश्रण को बालों में कम से कम 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें। Also read: लंबे बाल हैं तो ये गलतियां आपको पड़ सकती हैं भारी

  • 2. बालों की ग्रोथ के लिए कपूर और नारियल का तेल

    बालों के झड़ने और गंजेपन के लिए कपूर अच्‍छा होता है। क्‍योंकि यह उन्‍हें फिर से उगाने में मदद करता है और साथ ही पतले बालों को मोटा बनाता है। हेयर फॉल को नियंत्रित करने के लिए कपूर के तेल से मालिश करें। Also read: नहीं हो रही बालों की ग्रोथ या डैंड्रफ से हैं परेशान, तो घर पर ही बनाएं 3 Scalp scrubs

  • कैसे करें इसका प्रयोग

    बराबर मात्रा में कपूर और नारियल का तेल मिलाएं और इसे अपने सिर और जड़ों में लगाएं। इसे अपने बालों में 20-30 मिनट तक रखें। इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें। अच्‍छा रिजल्‍ट पाने के लिए ऐसा सप्ताह में नियमित रूप से दो बार करें। Also read: क्‍या सफेद बाल उखाड़ने से सिर के सारे बाल हो जाते हैं सफेद, जानें क्या है सच और झूठ

  • 3. डैंड्रफ के लिए कपूर

    रूसी यानि कि डैंड्रफ से हर दूसरा इंसान परेशान है। लेकिन कपूर के तेल की मदद से इस समस्या से आसानी से निपटा जा सकता है। आप यहां बताए गए तरीकों सेरूसी के लिए कपूर का उपयोग कर सकती हैं।

  • कैसे करें उयोग

    अपने खान-पान में हेल्‍दी चीजों को शामिल करने के अलावा आप कपूर के तेल से सिर की नियमित मालिश करें। Also read:पतले बालों को 1 महीने में मोटा घना और लंबा करेगा कलौंजी का तेल, जानें बनाने की विधि

अब शुरू करें स्‍नान



दस मिनट आराम करने के बाद आपको गर्म पानी से नहाना है। स्किन से मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए स्‍क्रब का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। शरीर से तेल को हटाने के लिए तीन चम्‍मच बेसन, एक चम्‍मच रीठा पाउडर और आधा चम्‍मच हल्‍दी पाउडर, आधा कप दही को एक साथ मिलाकर पूरी बॉडी को स्‍क्रब करें। बालों पर आप शैंपू लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ऐसे करें शैंपू, बाल रहेंगे हेल्दी

तिल के तेल से नहाने के फायदे


  1. तिल का तेल आपके शरीर को मौसम के अनुसार ढलने में मदद करता है। इससे शरीर का तापमान मौसम के अनुकूल रहता है।
  2. मौसम बदलने पर त्‍वचा रूखी होने लगती है। अगर आपकी स्किन भी बहुत ज्‍यादा ड्राई रहती है तो आपको तिल के तेल से त्‍वचा की मालिश करनी चाहिए। इसे त्‍वचा मुलायम बनी रहती है।
  3. Sesame oil bath लेने से बालों में डैंड्रफ की समस्‍या भी नहीं होती है और बाल काले रहते हैं। अगर आपके परिवार में समय से पहले ही बाल सफेद हो जाते हैं तो आपको अपने परिवार में बच्‍चों को भी Sesame oil bath देना चाहिए।
  4. तनाव और सिरदर्द होने की स्थिति में भी तिल के तेल से नहाने से राहत मिलती है। इससे स्‍ट्रेस रिलीज होता है और शरीर को आराम मिलता है।
Web Title benefits of sesame oil bath in hindi(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here