बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत, सड़ागला शव मिलने से मचा हड़कंप; पार्क प्रबंधन ने बताया सामान्य मौत

उमरिया – जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्य जीवों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आज फिर एक वयस्क नर बाघ का सड़ागला शव मिलने से हड़कम्प मच गया l बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रभारी क्षेत्र संचालक अनुराग कुमार ने बताया कि मानपुर बफर परिक्षेत्र में बिजौरी सर्कल अंतर्गत देवरी-बी बीट में दिनांक 18 नवंबर 2026 को नियमित वन गश्ती के दौरान एक नर बाघ का शव बरामद किया गया। मृत बाघ की अनुमानित आयु लगभग 08 से 10 वर्ष थी। दिनांक 18 नवंबर 2026 को दोपहर बाद की पैदल गश्ती के दौरान बीट प्रभारी देवरी ब एवं सुरक्षा श्रमिक द्वारा सर्वप्रथम बाघ का शव देखा गया। सूचना प्राप्त होते ही सहायक संचालक मानपुर एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर बफर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार घटनास्थल की घेराबंदी कर आवश्यक सुरक्षा एवं साक्ष्य सुरक्षा संबंधी कार्यवाही की गई। मृत बाघ के शव को नियमानुसार सुरक्षित रखा गया। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में शहडोल से बुलाए गए डॉग स्क्वाड, मेटल डिटेक्टर तथा वन विभाग के मैदानी अमले की सहायता से सघन सर्चिंग एवं गश्ती की गई, ताकि किसी भी संभावित संदिग्ध गतिविधि अथवा महत्वपूर्ण साक्ष्य का पता लगाया जा सके। कुछ भी संदिग्ध प्राप्त नहीं हुआ. दिनांक 19 नवंबर 2026 को मृत नर बाघ का शव विच्छेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार डॉ. अभय सेंगर (संजय टाइगर रिजर्व) एवं डॉ. विपिन चन्द्र आदर्श (पशु चिकित्सक, मानपुर) द्वारा संपन्न किया गया। मृत बाघ के समस्त अवयव, नाखून, दांत आदि सुरक्षित पाए गए. शव विच्छेदन के दौरान आवश्यक परीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्यवाही की गई। इसके उपरांत निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मृत बाघ का दाह संस्कार किया गया।Bandhavgarh Tiger Reserve के क्षेत्र संचालक के प्रशिक्षण पर मुख्यालय से बाहर प्रवास पर होने के कारण उनके स्थान पर वन संरक्षक रीवा वृत्त श्री अनुराग कुमार उपस्थित रहे. साथ ही उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व श्री योहान कटारा, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रतिनिधि डॉ. ज्ञानेंद्र प्रजापति, सहायक संचालक, Manpur, वन परिक्षेत्र अधिकारी Manpur, ग्राम पंचायत मझखेता की सरपंच श्रीमती सावित्री प्रजापति, उप सरपंच श्री तेजभान सिंह, नायब तहसीलदार श्री सनत सिंह तथा मानपुर बफर परिक्षेत्र का मैदानी अमला उपस्थित रहा।बाघ की मृत्यु का वास्तविक कारण फिलहाल अज्ञात है। शव विच्छेदन के दौरान संकलित आवश्यक नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट निर्धारण किया जा सकेगा। पूरी कार्यवाही की photography तथा वीडियोग्राफी करायी गयी. वन विभाग द्वारा संपूर्ण प्रकरण में NTCA की निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। साथ ही घटनास्थल एवं आसपास के वन क्षेत्र में सतत निगरानी और सघन गश्ती जारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here