नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अब भी गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में हैं. इस बार, उन्होंने चीन में पैदा हुईं एक अमेरिकी रिपोर्टर को लताड़ दिया. 27 अप्रैल के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली मीडिया ब्रीफिंग करने का फैसला किया. इस दौरान वो व्हाइट हाउस के गुलाब के बगीचे में थे, जहां उनके पीछे एक बोर्ड था जिसपर लिखा हुआ था कि ‘टेस्टिंग के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे ऊपर है.’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने ट्रम्प से पूछा कि ‘आखिर वो टेस्टिंग को वैश्विक प्रतियोगिता के रूप में क्यों देखते हैं. जबकि अब भी हर दिन अमेरिकी अपनी जान गंवा रहे हैं?’ अमेरिका में कोरोनो वायरस (Coronavirus) ने करीब 80,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है.
ये भी पढ़ें: PM मोदी का ये संदेश विदेशी ब्रांड को दे सकता है कड़ी टक्कर, देशवासियों से की ये अपील
लेकिन डोनाल्ड ट्रंप को ये अच्छा नहीं लगा, उन्हें सवाल पसंद नहीं आया. या पिर कहें कि उन्हें चीनी-अमेरिकी रिपोर्टर का नाम वीइजिया जियांग पसंद नहीं आया. ट्रंप ने जवाब दिया ‘लोग दुनिया में हर जगह अपनी जान गंवा रहे हैं और शायद यह सवाल आपको चीन से पूछना चाहिए. मुझसे मत पूछिए, चीन से पूछिए यह सवाल, ठीक है?’
जियांग ने फिर सवाल किया – ‘सर, आप ऐसा मुझसे ही क्यों कह रहे हैं? ट्रंप ने कहा, ‘मैं ऐसा हर किसी से बोलूंगा जो इस तरह के बकवास सवाल पूछेगा.’ इसके बाद जियांग को अनसुना करते हुए ट्रंप दूसरे रिपोर्टर की तरफ मुखातिब हो गए.
ट्रंप ने सीएनएन की महिला रिपोर्टर केटलेन कॉलिन्स से सवाल करने का कहा, लेकिन तुरंत ही उन्हें रोककर किसी और से सवाल करने को कहने लगे. केटलेन ने कहा भी कि आपने पहले मुझे बुलाया था. लेकिन ट्रंप ने अचानक ही लोगों को धन्यवाद देकर प्रेस कॉन्फ्रेंस रोक दी और व्हाइट हाउस वापस चले गए.
व्हाइट हाउस से लीक हुई एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस की दर अमेरिका के हार्टलैंड प्रदेशों में तेजी से फैल रही है. यह रिपोर्ट व्हाइट हाउस पैन्डैमिक टास्क फोर्स की है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के कई महानगरीय क्षेत्रों और छोटे समुदायों में कोरोना वायरस संक्रमण की दर नई ऊंचाइयां छू रही है.
LIVE TV
तटीय क्षेत्रों में महामारी तेजी से फैल रही है जो शुरुआती हॉटस्पॉट थे. अब ये टेक्सास, केंटकी, नेब्रास्का और एरिज़ोना की तरफ बढ़ रही है.
ये वो इलाके बैं जहां COVID-19 के मामलों की संख्या में 72 प्रतिशत या इससे ज्यादा बढ़ गए हैं. ये डेटा खतरनाक है और अमेरिकी राष्ट्रपति हालात सामान्य होने का दावा कर रहे हैं.
इसके बावजूद, राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका को लॉकडाउन से मुक्ति मिल जाए, जहां उनके समर्थक नियमित रूप से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रह हैं. वो मास्क से नहीं बल्कि बंदूकों से लैस होते हैं, स्थितियां बेहद खराब हैं. फ्लोरिडा में लॉकडाउन का विरोध प्रदर्शन करते हुए लोगों ने अदालत के बाहर स्क्वाट्स और पुश-अप किए. उनकी मांग थी कि जिम फिर से खोले जाएं, क्योंकि वो फिट रहना चाहते हैं.


