Coronavirus Updates: Coronavirus in India COVID-19 treatment Lockdown COVID-19 outbreak – Coronavirus Live Update: राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने की 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा

Coronavirus Live Update: राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने की 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus Covid-19 Update:  कोरोना संकट (Coronavirus) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार शाम को राष्ट्र को संबोधित किया. संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से मुकाबले करते हुए दुनिया को अब चार महीने से ज्यादा समय बीत गया है. इस दौरान तमाम देशों को 42 लाख लोगों संक्रमित हुए हैं. पौने तीन लाख से ज्यादा लोगों की दुखद मौत हुई है. भारत में भी अनेक परिवारों ने अपने स्वजन खोए हैं. मैं सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. एक वायरस ने दुनिया को तहस नहस कर दिया है. भारत की प्रगति में तो हमेश विश्व की प्रगति समाहित रही है. भारत के लक्ष्यों का प्रभाव, भारत के कार्यों का प्रभाव विश्व कल्याण पर पड़ता ही है. आर्थिक पैकेज का ऐलान करते हुए पीएम ने कहा कि 20 लाख करोड़ रुपये का एक पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति देगा. आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए इसमें सभी पर बल दिया गया है. ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटिर उद्योग, लघु उद्योग और मंझोले उद्योग के लिए हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है. ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए परिश्रम कर रहा है. ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है. 

Coronavirus (COVID-19) in India Live News Updates in Hindi:

झारखंड सरकार ने मंगलवार को यहां उच्च न्यायालय को सूचित किया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में कराने के लिए आदेश दे दिया गया है तथा इन अस्पतालों में मरीजों का इलाज चल भी रहा है.

भारत और डेनमार्क ने आपस में जुड़ी दुनिया के समक्ष मौजूद कोविड-19 के खतरे पर मंगलवार को चर्चा की और चिकित्सा अनुसंधान, परीक्षण किट तथा टीके के विकास पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से इस महामारी का मिलकर मुकाबला करने का निश्चय किया.

बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 118 नये मामले के प्रकाश में आए। इसके बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 879 हो गई है.

कोविड-19: तमिलनाडु में आठ लोगों की मौत, 8,718 लोग संक्रमित
तमिलनाडु में कोविड-19 संक्रमण के 716 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 8,718 हो गई है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण और अन्य बीमारियों के चलते अब तक आठ लोग दम तोड़ चुके हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मृतकों में चार पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े समग्र राहत पैकेज की घोषणा की : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच का एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच का एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. पुलिसकर्मी की टेस्ट रिपोर्ट आज आई है. अब एंटी करप्शन ब्रांच का दफ्तर सेनेटाइज़ किया जाएगा. विभाग के 10 लोग क़वारन्टीन किये गए हैं.

लॉकडाउन के बाद उड़ानों के लिए शुरुआत में केबिन मे सामान ले जाने की ना हो इजाजत, सरकार ने दिया सुझाव
लॉकडाउन के बाद व्यावसायिक उड़ान सेवा फिर से शुरू करने के लिए पहले चरण में कोविड-19 से संबंधित विस्तृत प्रश्नावली भरना, केबिन में सामान नहीं ले जाना, आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग करना और विमान प्रस्थान के समय से कम से कम दो घंटे पहले हवाईअड्डे पर पहुंचना अनिवार्य किया जा सकता है.

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में कोरोना के मामले बढ़े, कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़कर 781 हुई
केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इन बलों में अब तक कुल 781 कर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. कोलकाता में तैनात एक सीआईएसएफ जवान की कोरोना से मौत हो चुक है. 55 साल का अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर कोलकाता में जीआरएसईएल में तैनात था. यह जवान पांच मई को पॉजिटिव पाया गया और इलाज के दौरान 11 मई को मौत हो गई.

वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 16-22 मई के बीच होगा. इसके तहत 31 देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जाएगा : सूत्र

दिल्ली में शाहदरा के एडिशनल डीसीपी आईपीएस रोहित राजबीर सिंह कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली में शाहदरा के एडिशनल डीसीपी आईपीएस रोहित राजबीर सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दो दिन पहले उनका टेस्ट करवाया गया था जो खराब हो गया था. लेकिन सोमवार को फिर टेस्ट करवाया गया जिंसकी आज रिपोर्ट आयी है. इस रिपोर्ट में रोहित राजबीर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 1,140 के नये मामले सामने आये हैं जिससे देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 31,674 हो गए हैं. यह जानकारी स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने मंगलवार को दी.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रवासी श्रमिकों और अन्य लोगों का आवागमन शुरू होने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण गांवों में नहीं फैले यह सुनिश्चित करना अगली बड़ी चुनौती है.

रेलवे ने एक मई से अब तक 542 ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ चलाई है और लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे 6.48 लाख प्रवासियों को उनके घर पहुंचाया है.

पुणे-प्रयागराज श्रमिक विशेष रेलगाड़ी में सवार 34 वर्षीय एक प्रवासी श्रमिक की सोमवार को मौत, पोस्टमार्टम किया गया : आरपीएफ डीजी ने बताया

कोरोना वायरस संकट के बीच अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा चुने जाने के अपने अभियान के लिए अप्रैल में रिकॉर्ड 6.17 करोड़ डॉलर का चंदा जुटाया, जबकि उनके डेमोक्रेटिक प्रतिस्पर्धी जो बिडेन ने भी इस दौरान 6.05 करोड़ डॉलर जुटाने में कामयाबी हासिल की.

प्रतापगढ़ जिले में एक गर्भवती महिला सहित दो लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं और इसी के साथ जिले में संक्रमण के मामले बढ़ कर 15 हो गए हैं.

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन के तहत लैब असिस्टेंट की नौकरी कर रहे एक व्यक्ति के अनुबंध को 13 अगस्त तक बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 से निपटने की लड़ाई में उसकी सेवाओं की जरूरत होगी.

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से तीसरी मौत, नोएडा के सेक्टर-19 में रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति का शारदा अस्पताल में निधन. मृतक की पत्नी भी है कोरोना से संक्रमित.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग की है कि कोविड-19 के मरीजों का उपचार करते हुए जिन डॉक्टरों और नर्सों की कोविड-19 से मौत हो गई है उनकी संतानों को सरकारी मेडिकल कालेज में दाखिले में विशेष कोटा मिलना चाहिए.

सिंगापुर में कोरोना वायरस से संक्रमित 53 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि व्यक्ति की मौत नौ मई को हुई थी और बाद में 10 मई को उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. मौत के पीछे की वजह हृदय से जुड़ी बीमारी को बताया गया है.

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 7639 हुए, पिछले 24 घंटों में 406 नए मामले आए सामने. हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 13 मरीजों की मौत हुई है.

PM नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित

कोलकाता में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई. सीआईएसएफ में कोविड-19 से होने वाली यह तीसरी मौत है.

महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने पुणे शहर में शराब की दुकानों पर भीड़ कम करने के लिए प्रयोग के तौर पर ऑनलाइन टोकन व्यवस्था की शुरुआत की है. पिछले सप्ताह कई स्थानों पर शराब की दुकानों पर शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे.

दिल्ली: चपरासी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एयर इंडिया के दफ्तर को दो दिनों के लिए किया गया बंद

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 हो गयी है. इस बीच 47 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4035 हो गयी है.

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से 95 वर्षीय वृद्ध सहित दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गयी है. इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 92 पर पहुंच गयी है.

चीन के वुहान में कोविड-19 के नये समूह उभरने के एक दिन बाद देश में कोरोना वायरस के 16 नये मामले सामने आए हैं। इनमें 15 मामले ऐसे हैं जिनमें मरीजों में लक्षण नजर नहीं आए. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने मंगलवार को बताया कि आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में विदेश से संक्रमण लेकर आने वाला एक मामला सामने आया था जबकि स्थानीय स्तर पर संक्रमण का कोई मामला नहीं था.

विशेष ट्रेनों की अगले सात दिन के लिए 16.15 करोड़ रुपए मूल्य की 45,533 से अधिक टिकट बुक की गई, 82,317 यात्रियों ने टिकट बुक की : रेलवे.

भारतीय रेलवे ने मंगलवार से शुरू हो रही विशेष यात्री ट्रेनों में यात्रा के लिए ‘आरोग्य सेतु ऐप’ को फोन में डाउनलोड करना ‘अनिवार्य’ कर दिया है. इससे पहले सोमवार को रेलवे ने इस ऐप को फोन में रखने की सलाह दी थी जो कि अनिवार्य नहीं था.

भारत में सुपर-30 के संस्थापक एवं गणितज्ञ आनंद कुमार कोरोना वायरस के कहर के बीच कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें ऑनलाइन संबोधित करेंगे.

बेंगलुरु से 1,200 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा पहुंची. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन यात्रियों में मरीज, मजदूर और छात्र शामिल हैं.

एक भारतीय-अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ ने कोरोना वायरस को बेहद संक्रामक और जानलेवा बताया साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की कि वह चीजों को हल्के में न लें और इस संक्रमण को व्यापक स्तर पर फैलने और इससे होने वाली मौतों को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं.

मुरादाबाद,सरकारी अस्पताल मेंOPDशुरू कर दी गई है. कोरोना से बचाव के लिए अस्पताल में पीए सिस्टम लगाया गया है. अस्पताल में डॉक्टर मरीजों से माइक्रोफोन की मदद से शीशे और जाली की दीवारों के आर-पार बात कर रहे हैं. एंटी रेबीज़ इंजेक्शन भी एक छोटी सी खिड़की से मरीजों को लगाए जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल: एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन बेंगलुरु से प्रवासी मजदूरों को लेकर पहुंचा बांकुरा.

भारत में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 2,293 हुई, कुल मामले बढ़ कर 70,756 पर पहुंचे : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय.

बेंगलुरु से 1,200 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा पहुंची. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन यात्रियों में मरीज, मजदूर और छात्र शामिल हैं.

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ राज्य में वायरस के मामले बढ़ कर 414 पर पहुंच गए हैं.

त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो और जवानों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 154 हो गई है.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं. इस प्रकार, जनपद में संक्रमितों की संख्या 85 हो गई है, इसमें से 50 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. सामने आए दोनों मरीज एक अस्पताल के कर्मचारी हैं और ये बीएचयू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित व्यापारी के संपर्क में आए थे.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सरकार कोरोना वायरस के इस संकट काल में केन्द्र के हर फैसले के साथ है तथा वह केन्द्र के हर परामर्श का अक्षरशः पालन करती आ रही है.

आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर सोमवार शाम छह बजे के बाद, 12 मई से चलने वाली विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू की और हावड़ा-नयी दिल्ली मार्ग की ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 की सभी टिकट 10 मिनट के भीतर बिक गईं और सभी सीट 20 मिनट में आरक्षित हो गईं.

दिल्ली-नोएडा-ग़ाज़ियाबाद के बीच बसे खोड़ा इलाके को पूरा सील किया गया. खोड़ा में अब तक कोरोना के 14 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें एक मरीज़ की मौत भी हो चुकी है. करीब 45-50 हज़ार मकान, 5-6 लाख की आबादी के साथ खोड़ा दिल्ली-NCR में सील होने वाला सबसे बड़ा इलाका. प्रवासी मज़दूर, रेहड़ी-पटरी, किरायेदार जैसे लोगों की बहुतायत वाला घनी आबादी का इलाका है खोड़ा. गाजियाबाद प्रशासन को डर है कहीं खोड़ा का हाल भी मुंबई के धारावी जैसा ना हो जाए इसलिए आदेश दिए गए हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here