बदलेगी बूढ़ातालाब की सूरत, सफाई में निकला 100 ट्रक मलबा, ऐसे मिलेगी जलकुंभी से मुक्ति, budhatalab raipur mayor aijaj dhebar cleaned pond cleaning work in progress | raipur – News in Hindi

बदलेगी बूढ़ातालाब की सूरत, सफाई में निकला 100 ट्रक मलबा, ऐसे मिलेगी जलकुंभी से मुक्ति

तालाब की सफाई की जा रही है.

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि उन्होंने पहले ही फैसला ले लिया था कि तालाब की पूरी सफाई कर इसके मूल स्वरूप में लाया जाएगा.

रायपुर. कोरोना संक्रमण की वजह से किए गए लॉकडाउन के बीच शहर के ऐतिहासिक धरोहर को जिंदा करने की कोशिशें फिर एक बार की जा है. राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब (विवेकानंद सरोवर) को संवारने में अब तक कई करोड़ खर्च कर दिए गए लेकिन फिर भी तस्वीर नहीं बदली. अब शहर के नए महापौर एजाज ढेबर ने फिर एक बार इस तालाब को साफ करने का बीड़ा उठाया है.

बूढ़ातालाब को जलकुंभी से मुक्त करने की कवायद की जा रही है. इस दौरान तालाब से 100 ट्रक से भी ज्यादा मलबा निकाला गया है. इस काम में चार पोकलेन मशीन और ट्रकें लगी हुई है. इसके साथ ही तालाब को साफ करने के लिए मछुआरों की भी मदद ली जा रही है. बूढ़ातालाब को फिर एक बार जिंदा करने की कोशिशों के बारे में जब प्रदेश के मुख्य सचिव आरपी मंडल को पता चला तो उन्होंने भी यहां का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दिए. मुख्य सचिव सीधे इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

चलेगा महाअभियान

बूढ़ातालाब को फिर एक बार जिंदा करने के इस महाअभियान में गुरुवार को एमआईसी सदस्यों ने सफाई अभियान में अपना श्रमदान दिया. महापौर एजाज ढेबर का कहना है कि इस ऐतिहासिक तालाब से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है लेकिन पिछली सरकार में बूढ़ातालब पर कई करोड़ खर्च कर किए गए हैं लेकिन हालत जस की तस बनी हुई है.महापौर ने कहा कि उन्होंने पहले ही फैसला ले लिया था कि तालाब की पूरी सफाई कर इसके मूल स्वरूप में लाया जाएगा. महापौर ने बताया कि अब तब 100 ट्रक मलबा तालाब से निकाला जा चुका है और सफाई के दौरान हजार से डेढ़ हजार ट्रक मलबा और निकाला जाएगा. उन्होंने बताया कि इस काम में निगम के सफाईकर्मियों के अलावा मछुआरों की भी मदद ली जा रही है.

ये भी पढ़ें:

कोरोना काल में जवानों की हौसला अफजाई, सुकमा में अब हर महीने मिलेगा सम्मान 

CGBSE Exam 2020: छत्तीसगढ़ में नहीं होंगे 10वीं और 12वीं के बचे पेपर, ऐसे दिए जाएंगे नंबर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 14, 2020, 4:49 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here