lifestyle sara ali khan is the new age fashionista on social media
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
फैशन आइकन हैं सारा

बॉलीवुड गलियारे में जब से सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की लाडली सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने कदम क्या रखे, हर किसी को उन्होंने अपने फैशन और ड्रेसिंग स्टाइल से मंत्रमुग्ध कर दिया। जी हां, सारा के वॉर्डरोब कलेक्शन में आपको स्टाइल के साथ-साथ सलवार सूट और कुर्ता सेट्स के ऐसे कई डिज़ाइन देखने को मिल जाएंगे, जिन्होंने हमें इंडियन वियर को इतने ग्रेस के साथ पहनने के लिए इंस्पायर किया। इनकी स्टाइलिश तस्वीरों को देखकर ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वह नए जमाने की फैशन आइकन हैं।
2/6
एथिनिक लुक के साथ पहनना नहीं भूलती चूड़ियां

लेकिन क्या आप जानते हैं एथनिकवियर के अलावा सारा को चूड़ियों से बेहद प्यार है। जी हां, सारा अक्सर अपने एथिनिक लुक के साथ आपको चूड़ियां पहने दिख जाएंगी। हालांकि, सारा पहली अभिनेत्री नहीं हैं जो अपने एथिनिक लुक के साथ चूड़ी पहनती हों, लेकिन इसके लिए उनका प्रेम सबसे हटकर है। ऐसे इसी बीच आज हम आपको उनके कुछ ऐसे ही लाजवाब लुक्स दिखा रहे हैं।
3/6
चूड़ियों से है बेहद प्यार

सारा अली खान और तैमूर अली खान की ये तस्वीर पहले रक्षाबंधन की है। इस दौरान सारा ने कॉटन फैब्रिक का वाइट और गोल्डन प्रिंट्स वाला सलवार सूट पहना हुआ था जिसके साथ उन्होंने हरे रंग की चूड़ियों को डाला हुआ था। मिनिमल मेकअप के साथ सारा का ये लुक एकदम परफेक्ट था।
4/6
सिंपल लेकिन बेहद अट्रैक्टिव लुक

बॉलीवुड में न्यूकमर होने के अलावा सारा ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सिंपल और प्लेन सूट्स के लिए भी सभी का ध्यान खूब आकर्षित किया। सारा इस बात को अच्छे से जानती हैं कि कैसे उन्हें अपने सिंपल से लुक्स से दर्शकों को अट्रैक्ट करना है। तभी तो प्लेन प्रिंट वाले इस सूट के साथ रेड एंड स्काई ब्लू कंगन उनके हाथ की शोभा बढ़ा रहे हैं।
5/6
ग्रीन शरारा विद मेटल चूड़ियां

ग्रीन बोटनेक शरारा के साथ मेटल की हरी-भरी चूड़ियां उनके इस लुक में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ रहे। मिनिमल मेकअप, खुले बाल और न्यूड लिप कलर उनके इस लुक को पूरा कर रहे हैं।
6/6
बंधेज साड़ी के साथ गोल्डन चूडि़यां

सारा को व्हाइट सूट्स और कुर्तों से कितना प्यार ये तो हम जानते ही हैं,लेकिन क्या आप जानते हैं कि उसी तरह सारा को साड़ी पहनना का भी बेहद शौक है। दीवाली पार्टी के लिए तैयार हुई सारा ने इस दौरान बिल्कुल सिंपल मेकअप रखते हुए गोल्डन चूड़ियों और जूतियों के साथ अपने साड़ी लुक को पेयर किया है।
Source link


