Coronavirus Update: महासमुंद में एक साथ मिले 9 संदिग्ध, जांच के लिए एम्स भेजा गया सैंपल

Coronavirus Update: महासमुंद में एक ही दिन मिले 9 संदिग्ध, जांच के लिए एम्स भेजा गया सैंपल

रायपुर एम्स की रिपोर्ट का इंजार किया जा रहा है. (प्रतीकात्मक चित्र)

कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी 6 लोगों के परिजनों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है. सभी 9 लोगों के सैंपल जांच के लिए रायपुर एम्स भेजा गया है.

महासमुंद. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के ग्रीन जोन (Green Zone) की लिस्ट में आने वाले महासमुंद (Mahasamund) जिले से कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. महासमुंद जिले में एक ही दिन में 3 अलग-अलग मामलों में 9 संदिग्ध मिले हैं. रैपिड टेस्ट (Rapid Test) में सभी 9 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संदिग्धों में 3 ओडिशा से आए मजदूर हैं तो 6 सरायपाली के सिंघोड़ा चेक पोस्ट में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी हैं. मामला सामने आने के बाद सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है. सभी का सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए रायपुर एम्स (AIIMS, Raipur) भेजा गया है. फिलहाल एम्स से रिपोर्ट आने का इंतजार है. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने संदिग्ध मरीजों के मिलने की पुष्टि की है.

आपको बता दें कि जिले में लगातार दूसरे प्रदेशों से मजदूरों की घर वापसी हो रही है. इसे देखते हुए जिलेभर में 15 सौ से ज्यादा क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है जहां आने वाले प्रवासी मजदूरों को रखा गया है. इन मदजूरों का रोजाना टेस्ट किया जा रहा है. फिलहाल प्रशासन द्वारा सारे एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं. लगातार मजदूरों का जांच किया जा रहा है.

एम्स के रिपोर्ट का इंतजार

पहले मामले में बागबाहरा ब्लॉक के एक प्राथमिक शाला में ठहरे ओडिशा के गंजाम जिले से 16 मजदूरों में से एक महिला के रेपिड टेस्ट जांच पॉजिटिव मिला है. वहीं दूसरे मामले में पिथौरा ब्लॉक के एक स्कूल में ओडिशा के अंगुल जिले से लौटे 18 मजदूरों में से 2 पुरूष मजदूरों का रेपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है. एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर सैनिटाइजेश के साथ सर्वे का काम शुरू कर दिया है.इसी कड़ी में तीसरा मामले सरायपाली ब्लॉक से आया है. यहां 6 संदिग्धों की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. सभी के सैंपल जांच के लिए एम्स भेजा गया है. एहतियातन अब लगातार टेस्टिंग की जा रही है. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी 6 लोगों के परिजनों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है. साथ ही रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने वाले कर्मचारियों को अस्पताल में क्वारंटाइन कर रखा गया है. सभी 9 लोगों के सैंपल जांच के लिए रायपुर एम्स भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति का अंदाजा होगा. फिलहाल सभी के सेंकडरी और फाइनल एम्स की रिपोर्ट आनी बाकी है.

ये भी पढ़ें: 

बदलेगी बूढ़ातालाब की सूरत, सफाई में निकला 100 ट्रक मलबा, ऐसे मिलेगी जलकुंभी से मुक्ति 

CGBSE Exam 2020: छत्तीसगढ़ में नहीं होंगे 10वीं और 12वीं के बचे पेपर, ऐसे दिए जाएंगे नंबर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए महासमुंद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: May 14, 2020, 5:53 PM IST

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here