CGBSE Exam 2020: छत्तीसगढ़ में नहीं होंगी 10वीं और 12वीं के बचे पेपर, ऐसे दिए जाएगा नंबर CGBSE Exam 2020 Chhattisgarh cancels remaining 10th and 12th board exam papers marks on internal assesment | raipur – News in Hindi

CGBSE Exam 2020: छत्तीसगढ़ में नहीं होंगे 10वीं और 12वीं के बचे पेपर, ऐसे दिए जाएंगे नंबर

बच्चों को इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर नंबर दिया जाएगा. (फाइल फोटो)

माशिम अब कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं आयोजित नहीं करेगा. बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों को पेपर में मार्क्स उनके इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे.

रायपुर. 10वीं और 12वीं बोर्ड क्लास के बच्चों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने कक्षा 10वीं (Class 10th) और कक्षा 12वीं (Class 12th) की बची हुई परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया है. माशिम अब कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड (Board Exam) की बची हुई परीक्षाएं आयोजित नहीं करेगा. बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों को पेपर में मार्क्स उनके इंटरनल असेसमेंट (Internal Assesment) के आधार पर दिए जाएंगे.

अधिकारियों के मुताबिक बच्चों को इंटरनल असेसमेंट के मुताबिक बजे हुए सभी सब्जेक्ट में नंबर (Marks) दिए जाएंगे. वहीं जिन  बच्चे को परीक्षा में उत्तीर्ण होने लायक नंबर नहीं मिलेंगे उन्हें न्यूनतम आवश्यक अंक देकर पास करा दिया जाएगा. किसी भी छात्र के फेल नहीं किया जाएगा. वहीं माध्यमिक शिक्षा मण्डल (Chhatisgarh Board of Secondary Education) के सचिव प्रोफेसर व्हीके गोयल ने न्यूज 18 को जानकारी देते हुए कहा है कि स्कूलों में आंतरिक मुल्यांकन होता है. उसी आधार पर अंक बच्चों को दिय जाएगा.

इन विषयों के नहीं हुए थे पेपर

बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के तहत 10वीं के न्यू व्यवसायिक विषय, 12 वीं के भूगोल, संस्कृत,समाज शास्त्र सहित अन्य विषयों की परीक्षा कोरोना वायरस संक्रमण के चलते किए गए लॉकडाउन की वजह से स्थगित कर दी गई थी. बोर्ड के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी परीक्षाएं मार्च में होने थी.दो बार हुई थी तारीख घोषित

मालूम हो कि इससे पहले बोर्ड ने 4 मई से 8 मई 2020 तक बाकी के बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला लिया था. लेकिन बोर्ड द्वारा 30 अप्रैल को जारी नोटिस में इन परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया था. फिर लॉकडाउन 2.0 को हटाए जाने के बाद यानी 3 मई को बाकी की बोर्ड परीक्षा पर निर्णय लिया जाना था. CGBSE बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 के लिए 3 मार्च से 26 मार्च तक और कक्षा 12 के लिए 2 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाली थी. इस साल CGBSE बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए तकरीबन दो लाख से ज्यादा उम्मीदवार उपस्थित हुए थे.

ये भी पढ़ें: 

अजीत जोगी की सेहत को लेकर ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी, डॉक्टरों ने दी बड़ी जानकारी  

मुंगेली में दुकान के गोदाम से 30 लाख का गुटखा जब्त, ज्यादा कीमत पर बेचना चाहता था व्यापारी

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 14, 2020, 1:08 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here