लॉकडाउन में मुनाफाखोरी: 40 रुपए बढ़ाकर बेचा नमक, रायगढ़ SDM ने लगाया 1 लाख जुर्माना, Profiteering black marketing in lockdown 3 salt sold for 40 rupee more Raigarh SDM fined 1 lakh | raigarh – News in Hindi

लॉकडाउन में मुनाफाखोरी: 40 रुपए बढ़ाकर बेचा नमक, रायगढ़ SDM ने लगाया 1 लाख जुर्माना

लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की नसीहत दी जा रही है.

मालूम हो कि बीते एक-दो दिनों से छत्तीसगढ़ के कई शहरों से नमक खत्म होने की अफवाह फैलने लगी. इसके बाद से रायगढ़ शहर में भी नमक के कालाबाजारी की शिकायत आ रही थी.

रायगढ़. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) सहित प्रदेश में नमक का ‘अभाव’ बता कर व्यापारी नमक की कालाबाजारी कर रहे हैं. लॉकडाउन की वजह से जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर कुछ हद तक असर जरूर पड़ा है. सरकार ने आवश्यक वस्तुओं के परिवहन को पहले ही मंजूरी दे रखी है. इसके बावजूद कुछ व्यापारी लॉकडाउन (Lockdown) का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने से चुक नहीं रहे है. मालूम हो कि बीते एक-दो दिनों से छत्तीसगढ़ के कई शहरों से नमक खत्म होने की अफवाह फैलने लगी. इसके बाद से रायगढ़ (Raigarh) शहर में भी नमक के कालाबाजारी की शिकायत आ रही थी.

नमक की कीमतों में व्यापारी 30 से 40 रुपए प्रति किलो कीमत बढ़ाकर ग्राहक और व्यापारियों को बेच रहे थे. शिकायत के बाद एसडीएम ने दुकानों में छापेमारी की. जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कालाबाजारी रोकने के लिए शहर के थोक व्यापारी और किराना दुकानों में जाकर कीमतों का जायजा लिया. इसके बाद अधिकारियों ने कुछ दुकानों पर कार्रवाई की, सभी ग्राहकों को तय कीमत से ज्यादा पर नमक बेच रहे थे.

इन दुकानों पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने गांधी गंज इलाके के भवानी ट्रेडर्स को सील कर दिया है. संजय प्रोविजन, केवड़ाबाड़ी को 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. ज्यादा कीमत पर नमक बेचने के मामले में नीरज किराना स्टोर्स पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. मनीष किराना स्टोर्स, शारदा ट्रेडर्स पर भी 10 -10 हजार का जुर्माना लगाया.वहीं शहर के सिंघल ट्रेडर्स पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है. एसडीएम जुगल किशोर उर्वशा  ने बताया कि शहर के थोक व्यापारियों और किराना दुकानों से लगातार शिकायतें आ रही थी कि नमक को ओवर रेट से बेचा जा रहा था. इसके बाद कुछ दुकानों की जांच की गई. जांच में शिकायत सही पाई गई और कुछ दुकान ऐसे भी मिले जहां नमक की कीमत बढ़ाकर बेच रहे थे. ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है. साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया है.

ग्रामीण इलाकों पर भी रहेगी नजर

एसडीएम जुगल किशोर उर्वशा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीम बनाकर दुकानदारों पर कार्रवाई किया जा रहा है. पूरे प्रदेश और शहर में नमक की कोई कमी नहीं है. वहीं संकट के इस घड़ी में कुछ व्यापारी मुनाफा कमाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. शासन लगातार लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील कर रही है.

ये भी पढ़ें: 

लॉकडाउन के बीच मुंगेली में होगी 400 शादियां, लेकिन निभानी होगी ये खास शर्त 

‘अफवाह’ के बीच बघेल सरकार का बड़ा फैसला, जून से APL परिवारों को मिलेगा इतना नमक 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 14, 2020, 8:20 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here