UP: औरेया में प्रवासी मजदूरों से भरी DCM को ट्रक ने मारी टक्कर, 23 लोगों की मौत – Auraiya dcm truck accident more than 20 migrant worker died many injured

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे 23 मजदूरों की मौत हो गई. इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों को जिला अस्पताल व सैफ़ई पीजीआई भेजा गया है. जिला प्रशासन मौके पर मौके पर मौजूद है.

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग लोग घायल हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. डीसीएम सड़क पर खड़ी थी तभी ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी. औरेया की एसपी सुनीति सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है. पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है. जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनको कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया है. घटना को देखते हुए मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है.

घटना शनिवार तड़के 3 तीन बजे की है. 23 मजदूरों की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. घटना के वक्त अंधेरा था, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी दिक्कत आई. प्रशासन के साथ आसपास के लोगों ने मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here