AAP विधायक प्रकाश जारवाल का वॉइस सैंपल लेगी दिल्ली पुलिस, कोर्ट ने दी इजाजत – doctor suicide case delhi saket court aap mla prakash jarwal voice sample test police

  • विधायक प्रकाश जारवाल ने भी वॉइस सैंपल देने की सहमति दी
  • डॉक्टर खुदकुशी मामले में पुलिस ने जारवाल को बनाया आरोपी

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने देवली से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल के वॉइस सैंपल लेने के लिए पुलिस को इजाजत दे दी है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि प्रकाश जारवाल और आत्महत्या करने वाले डॉक्टर के बीच हुई बातचीत की कुछ ऑडियो क्लिप उनके पास है. लिहाजा प्रकाश जारवाल के वॉइस सैंपल लेकर ऑडियो क्लिप से मिलान कराना है.

दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में अर्जी लगाकर विधायक प्रकाश जारवाल के वॉइस सैंपल की मांग की थी. इसके बाद विधायक प्रकाश जारवाल ने वॉइस सैंपल देने पर सहमति जताई थी, जिसके बाद अदालत ने पुलिस की अर्जी को मान लिया और वॉइस सैंपल लेने की इजाजत दे दी. अब प्रकाश जारवाल के वॉइस सैंपल रोहिणी की एफएसएल लैब में लिए जाएंगे.

दरअसल, दिल्ली पुलिस के पास जो ऑडियो क्लिप है, उसमें दावा किया गया है कि प्रकाश जारवाल और आत्महत्या करने वाले डॉक्टर के नौकर के बीच की बातचीत है. पुलिस का कहना है कि इस बातचीत में विधायक प्रकाश जारवाल ने नौकर से डॉक्टर को लेकर कुछ आपत्तिजनक बातें की थी.

इसे भी पढ़ेंः MLA प्रकाश जारवाल की पुलिस कस्टडी बढ़ी, कोर्ट में हुए अहम खुलासे

दिल्ली पुलिस ने एक डॉक्टर की खुदकुशी मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल को हाल ही में गिरफ्तार किया था. इस डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में विधायक प्रकाश जारवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए है. फिलहाल प्रकाश जारवाल 8 दिन की पुलिस कस्टडी में है, जो 18 मई को खत्म हो रही है.

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया था कि प्रकाश जारवाल टैंकर माफिया को चला रहे थे. दिल्ली जल बोर्ड में हर टैंकर को चलाने के लिए टैंकर मालिकों से पैसे लिए जाते थे और उन्हीं पैसों से प्रकाश जारवाल ने कई प्रॉपर्टी व फॉर्म हाउस खरीद चुके हैं. आरोप है कि विधायक ने अपने भाई के नाम पर फार्म हाउस खरीदे. प्रकाश जारवाल ने दिल्ली के जीके समेत कई इलाकों में प्रॉपर्टी और फॉर्म हाउस खरीदे. पुलिस का यह भी दावा है कि प्रकाश जारवाल ने राजस्थान और जयपुर में भी कई जगह बड़ी संपत्तियां खरीदी हैं.

इसे भी पढ़ेंः हुगली में हिंसा भड़काने के आरोप में बीजेपी के 2 सांसदों पर केस दर्ज

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here