वेनिस: हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहा वेनिस फिर से पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है. इतना ही नहीं मिलान के पिज़्ज़ेरिया खुलने के लिए तैयार हैं और ऑस्ट्रेलियाई शनिवार को लंबे समय के बाद पहली बार खाने के लिए बाहर निकले. देशों ने कोविड-19 के कारण लंबे समय से बंद बाजारों को खोलने की अनुमति जरूरी दी है लेकिन इनके साथ ढेर सारी चेतावनियां भी दी हैं.
सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ खासतौर पर सावधानी बरत रहे हैं क्योंकि सरकारें अब भोजनालयों, दुकानों और पार्कों पर प्रतिबंधों को कम करती जा रही हैं और सुस्त कारखानों को फिर से शुरू करने के उपायों को लागू कर रही हैं.
कोरोना वायरस महामारी ने अब तक दुनिया में 3,00,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है. अब कई स्थानों पर इसका प्रकोप धीमा हो रहा है, लेकिन इसकी वापसी का खतरा कायम है लिहाजा यदि सावधानी नहीं बरती गई तो मुश्किल हो सकती है.
अधिकांश रेस्तरां एक समय में 10 ग्राहकों को ही अनुमति दे रहे हैं. ऑस्ट्रेलियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट टोनी बार्टोन ने कहा कि लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखना चाहिए, खांसी आदि को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए, यदि वे बीमार हैं तो नियमित रूप से हाथ धोएं और दूसरों से दूर रहें.
न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न और उनके मंगेतर क्लार्क गेफोर्ड शनिवार को ब्रंच के लिए राजधानी वेलिंगटन में एक रेस्तरां में गए लेकिन बाहर ही रहे क्योंकि यहां कोरोना वायरस दिशानिर्देशों की तुलना में ज्यादा लोग थे.
इटली के पर्यटन उद्योग का ध्यान अब 3 जून पर है जब उसकी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों सीमाएं फिर से खुलने वाली हैं. टूरिज्म सिटी वेनिस के 50,000 होटल बेड मार्च से खाली पड़े हैं. शहर के होटल एसोसिएशन के प्रमुख क्लाउडियो स्कार्पा ने कहते हैं, ” वेनिस पर्यटन पर जीता है. शहर में संचालित सभी आर्थिक संरचनाएं यहां तक की बंदरगाह भी पर्यटन से जुड़े हुए हैं? ”
वेनिस से चार घंटे की ड्राइव पर जर्मनी की सीमा लगी हुई है लेकिन यहां की सरकार कम से कम 15 जून तक नागरिकों को पर्यटन के लिए विदेश यात्रा नहीं करने का निर्देश दे रही है. इटली की आर्थिक राजधानी मिलान में 4,400 बार, 2,900 हेयरड्रेसर, 2,200 कपड़ों की दुकानों, जूते की 700 दुकानों और 3,400 रेस्तरां को सोमवार से खोलने की योजना है.
मिलन के मेयर ग्यूसेप्पा साला ने एक फेसबुक वीडियो में कहा, “घर पर एक लंबी अवधि के बाद, हम सभी बाहर जाना चाहते हैं और एक बार में एक अच्छी कॉफ़ी, पीज़्ज़ेरिया में पिज़्ज़ा खा सकते हैं, एक जोड़ी जींस खरीद सकते हैं या हेयरड्रेसर के पास जा सकते हैं.”
ब्रिटेन में, अधिकारी और पर्यटन बोर्ड लोगों को लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का दौरा करने से हतोत्साहित कर रहे हैं जैसे- समुद्र तट या नेशनल पार्क में जाना. हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने गणना की है कि COVID ट्रैकिंग प्रोजेक्ट वेबसाइट द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका को अर्थव्यवस्था को फिर से सुरक्षित करने के लिए प्रतिदिन कम से कम 9,00,000 लोगों का परीक्षण करने की आवश्यकता है, जो वर्तमान में लगभग 3,60,000 ही है. दक्षिण कोरिया जो कि परीक्षण में सबसे आगे है, यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि सियोल में क्लबगोर्स से जुड़े 162 मामलों को खोजने के बाद देश में एक बड़ा प्रकोप हो सकता है.


