black cumin seed benefits: How to use Cumin Seed : एक चम्मच जीरा को पानी में उबालकर पिएं, कैंसर और इन 5 बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित – drink cumin seed water will prevent cancer and know the health benefits of black cumin in hindi

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

How to use Cumin Seed : एक चम्मच जीरा को पानी में उबालकर पिएं, कैंसर और इन 5 बीमारियों से रहेंगे सुरक्षितहमारे घर में प्रतिदिन कई प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं। जिनमें सब्जी और दाल तो हम नियमित रूप से खाते ही हैं। इसमें तड़का देने के लिए जीरा का इस्तेमाल हमेशा होता है। खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ जीरा स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक माना जाता है। जीरा को पानी के साथ उबालकर पीने से कई बीमारियां दूर होती है और आप गंभीर रोगों की चपेट में आने से भी बचे रहते हैं। आइए अब इसके होने वाले फायदे बारे में विस्तार से जानते हैं।

​कैंसर का खतरा होगा

NBT

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो हर साल पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों की जान लेती है। इसके इलाज में चलने वाली लंबी प्रक्रिया के कारण इंसान का शरीर बहुत ही कमजोर हो जाता है। जीरा में मौजूद एंटी कैंसर गुण लोगों को कैंसर की चपेट में आने से बचाए रख सकता है। इसलिए अपने खाने में जीरा को आप किसी ना किसी प्रकार से जरूर शामिल करें।

​डायबिटीज से सुरक्षा

NBT

जो लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं फिर जिन लोगों को डायबिटीज की चपेट में आने से बचे रहना है उनके लिए जीरा एक कारगर औषधि की तरह काम कर सकता है। इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण यह है कि जीरा में एंटी डायबेटिक गुण पाया जाता है। एंटी डायबेटिक गुण शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करके डायबिटीज से होने वाले जोखिम से बचाए रखने में प्रभावी रूप से मदद कर सकता है।

​वजन घटाने के लिए

NBT

वजन घटाने के लिए कई प्रकार की हेल्थ टिप्स और डायट को फॉलो किया जाता है। जबकि जीरा को गर्म पानी में उबालकर पीने से भी वजन घटने में काफी मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए भी मुमकिन हो सकता है क्योंकि जीरा शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर सकता है। इसलिए जो लोग वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं वह लोग जीरा का सेवन करके भी इसका परिणाम देख सकते हैं।

​रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

NBT

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हमारे शरीर के को मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। जीरा इम्यून सेल्स को मजबूत करने के लिए विशेष गुण रखता है। इस कारण इसका नियमित रूप से सेवन करने वाले लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रह सकती है और वह कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने से भी बचे रह सकते हैं।

​बाल झड़ने की समस्या खत्म करे

NBT

मौसम बदलने पर या फिर स्थान बदलने पर जब पानी में बदलाव होता है तो लोगों को अक्सर बाल झड़ने की समस्या होती है। वहीं, जिले में मौजूद मिनरल्स बालों को मजबूत बनाने के काम आ सकते हैं। बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को एक चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में उबालने के बाद केवल के पानी का सेवन करना चाहिए। इससे बालों के झड़ने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

​कोलेस्ट्रॉल को कम करे

NBT

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी जीरा रामबाण औषधि की तरह काम करेगा। जीरा में पाया जाता है। इस कारण जो लोग कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की समस्या से बचे रहना चाहते हैं, वह जीरे का पाउडर बनाकर इसे पानी के साथ पीने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को संतुलित बनाए रखने में मदद मिल सकती है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here