पुलिस मामले की जांच कर रही है. (Demo Pic)
मामले को लेकर पुरानी बस्ती सीएसपी मनोज ध्रुव का कहना है कि सुबह हाईवे किनारे शव मिलने की सूचना मिली थी. मृतक का शव गल चुका है इसलिए शिनाख्ती नहीं हो पाई है.
यही वजह है कि पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है. पुलिस इस मामले में आसपास के थानों से गुम इंसान का पता लगा रही है कि कोई मिसिंग तो नहीं है. मामले को लेकर पुरानी बस्ती सीएसपी मनोज ध्रुव का कहना है कि सुबह हाईवे किनारे शव मिलने की सूचना मिली थी. मृतक का शव गल चुका है इसलिए शिनाख्ती नहीं हो पाई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.
लॉकडाउन में बढ़ी वारदात
गौरतलब है कि हाल के दिनों में लॉकडाउन के बाद से हत्या की कई वारदातें हो चुकी हैं. इनमें प्रमुख रूप से माना में 1 साल की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश को पानी की टंकी में फेंक का मामला सामने आया था. हालांकि आरोपी उसकी बड़ी मां ही थी जो पकड़ी गई थी. तेलीबांधा में एक 45 साल की महिला की हत्या उसकी बेटी से प्रेम करने वाले युवक ने कर दी थी. इसी तरह माना थाना इलाके में एक फर्नीचर दुकान में बढ़ई का काम करने वाले युवक की भी उसके ही साथी ने मामूली विवाद में हत्या कर दी थी. हालांकि इन मामलों में आरोपी पकड़े गए हैं लेकिन राजधानी रायपुर में हत्या जैसे जघन्य अपराधों में कमी नहीं आ रही है.ये भी पढ़ें:
Lockdown 4.0: अब तक 11 स्पेशल ट्रेनों से 16 हजार 254 मजदूरों की होगी छत्तीसगढ़ वापसी!
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 18, 2020, 3:55 PM IST


