how to protect yourself from coronavirus: Coronavirus Prevention Tips In Lockdwon 4.0 : लॉकडाउन में मिल रही ढील के बीच संक्रमित होने से बचें, गंभीरता से अपनाएं ये सावधानियां – how to protect yourself from coronavirus in lockdown 4.0 in hindi

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Coronavirus Prevention Tips In Lockdwon 4.0 : लॉकडाउन में मिल रही ढील के बीच संक्रमित होने से बचें, गंभीरता से अपनाएं ये सावधानियांकोरोना वायरस का संक्रमण तेजी फैल रहा है और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह आंकड़ा जल्द ही एक लाख पार कर जाएगा। इस स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लेकिन इस दौरान कई राज्यों में सरकार ने लॉकडाउन के सख्त नियमों में ढील भी दी है।संक्रमण की बढ़ती हुई स्थिति को देखते हुए आपको इससे सावधान रहने की ज्यादा जरूरत है। नीचे आपको कुछ ऐसे ही सभी टिप्स बताए जा रहे हैं जिसे आप लॉकडाउन 4.0 के दौरान अपनाकर संक्रमण की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं।

​पहली सावधानी

NBT

ऐसा नहीं है कि लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा काफी कम हो गया है। इसलिए हाइजीन से जुड़ी किसी भी बात को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और घर से बाहर निकलने के बाद जब भी वापस लौटें तो अपने हाथों को अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर से अच्छी तरह धो लें और अपने कपड़ों को गर्म पानी में भिगोकर धुलें।

​दूसरी सावधानी

NBT

यह पहले भी बताया जा चुका है कि आपको हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है लेकिन लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद लोगों की भीड़ सड़कों पर ज्यादा बढ़ेगी। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। सब्जी की दुकान, मार्केट और अन्य जगहों पर जहां लोगों की भीड़ दिखे वहां सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करें और हो सके तो थोड़ी देर रुकें और भीड़ कम होने के बाद ही ऐसी जगहों पर जाएं।

​तीसरी सावधानी

NBT

अपने मुंह, नाक और आंख को हाथों से छूने से बचें। दरअसल, लॉकडाउन में मिलने वाली छूट के कारण आप कई सारे ऐसे लोगों के संपर्क में आएंगे, जिन्हें सर्दी, जुकाम के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद यदि आपके हाथ पर ऐसे कोई भी वायरस मौजूद रहेगा तो वह मुंह, नाक और आंख को हाथों से छूने के जरिए बड़ी आसानी से आपको चपेट में ले सकता है।

​चौथी सावधानी ?

NBT

31 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन में कई ऐसे राज्य हैं जहां पर दफ्तर भी खोले जाने की बात की जा रही है। ऐसे में यदि आपका ऑफिस खुल जाता है तो आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ऑफिस जाने से पहले अपने बैग में हमेशा सैनिटाइजर रखें। हो सके तो ऑफिस में ग्लव्स को पहन कर रखें और किसी भी चीज को ग्लव्स पहने हुए हाथों से ही छुएं। माउथ मास्क को पहने रखें और कैंटीन आदि में करते हुए लोगों से दूर रहें।

​पांचवी सावधानी

NBT

जिन व्यक्तियों में आपको , जैसे गले में खराश, सूखी खांसी, बुखार, सिरदर्द, बोलने में दिक्कत होना, सांस लेने में तकलीफ दिखे उनसे दूर रहें। इतना ही नहीं, अगर आपको सर्दी-जुकाम या बुखार जैसे लक्षण हैं, तो घर से बाहर न निकलें और डॉक्टर की सलाह लें। इस बात का विशेष ध्यान दें कि भीड़ वाली जगह पर ऐसे लक्षण वाले लोग ज्यादा हो सकते हैं, जिनसे सतर्क रहने की ज्यादा जरूरत है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here