Shehnaz Gill: Shehnaz Gill transformation after bigg boss 13

बिग बॉस 13 (bigg boss 13) फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Kaur Gill) आज घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं बिगबॉस में एंट्री करने के बाद से शहनाज के लुक में काफी बदलाव आया है।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

पंजाब की कटरीना बन ‘बिग बॉस 13’ (bigg boss 13) के घर में एंट्री करने वाली शहनाज कौर गिल (Shehnaaz Kaur Gill) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जब उन्होंने बिग बॉस के घर में अपने कदम क्या रखे,तब से शहनाज अपनी दिलकश एक्टिंग के साथ-साथ अपने क्यूट लुक्स से भी दर्शकों का मनोरंजन करती हुई दिखाई दी हैं। लेकिन इसी बीच हमने जो एक बात नोटिस की वो था एक्ट्रेस का ड्रेसिंग स्टाइल। जी हां, बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद शहनाज का फैशन पूरी तरह बदल गया है। अब वो पंजाब की कुड़ी नहीं बल्कि मुंबइया गलियों की स्टाइलिश मैम बन चुकी है।

‘बिग बॉस 13’ के घर में एंट्री करने से पहले शहनाज ज्यादातर पटियाला या सूट-सलवार में नजर आती थीं। यहां तक की शहनाज के बालों का स्टाइल भी बेहद सिंपल था। उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो वो ज्यादातर सॉफ्ट कर्ल्स या फिर लॉन्ग ब्रेडस में दिखाई देती थीं। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि उस समय शहनाज के ड्रेसिंग सेंस में वेस्टर्न ऑउटफिट्स शामिल नहीं थे लेकिन वो ज्यादातर जींस और टॉप में ही दिखाई देती थीं। वहीं, बात करें उनके मेकअप की, तो वो ड्रामैटिक मेकअप के साथ बोल्ड लिपकलर पसंद करती थीं, सबसे पहले तो आप उनकी कुछ तस्वीरें देखिए…

NBT

NBT

NBT

NBT

अक्सर पंजाबी लुक में नजर आने वाली शहनाज गिल ने बिग बॉस के घर से निकलने के बाद पूरी तरह से अपने कपड़े पहनने के तरीके से लेकर अपने लुक्स पर ध्यान दिया है। उनकी ड्रेसिंग स्टाइल में अब मेकअप से लेकर डिफरेंट टाइप्स के हेयरस्टाइल शामिल है। शहनाज़ के अभी के लुक की बात करें तो शहनाज रिबॉन्डिंग हेयर्स के साथ बैंग लुक में नजर आती हैं। वहीं, उनकी इस फेहरिस्त में अब ड्रामैटिक मेकअप की जगह सिंपल और मिनिमल मेकअप शामिल है। फ्रेंड्स संग पार्टी में सुहाना खान ने पहनी मां गौरी की 13 साल पुरानी ड्रेस, PHOTO देखकर खा जाएंगे धोखा

NBT

NBT

NBT

साल 2015 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली शहनाज अब सूट-सलवार के साथ-साथ बोल्ड ड्रेसेस से लेकर क्रॉप टॉप, हेवी गाउन में दिखाई देती हैं। ननद की शादी के लिए करीना ने चुनी थी सबसे सिंपल साड़ी, फिर भी चुरा ले गई थीं लाइमलाइट

NBT

पिछले दिनों पहले सिद्धार्थ शुक्ला संग एक गाने की शूटिंग के दौरान शहनाज लाइट पिंक कलर के नाइट सूट और बालों में मैचिंग बैंड लगाए नजर आई थीं, जिसमें उनका लुक फैंस को काफी पसंद आया था।

NBT
Web Title shehnaaz kaur gill transformation styllish looks(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here