गहलोत के मंत्री ने किया PM मोदी के आत्मनिर्भर भारत का समर्थन, कही ये बात – Vishvendra singh tourism minister in rajasthan governmentexpressed support for pm modi atmanirbhar bharat

  • गहलोत सरकार में पर्यटन मंत्री ने दिया समर्थन
  • आत्मनिर्भर भारत को विफल करने की विफल कोशिश

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान का समर्थन किया है. विश्वेन्द्र सिंह ने कहा है कि आत्मनिर्भर को विफल करने की विफल कोशिश की जा रही है.

पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने ट्वीट किया, ‘आत्मनिर्भर भारत को विफल करने की विफल कोशिश की जा रही है. दुनिया भर के देशों ने खुद को आत्मनिर्भर बना लिया है. भारत को ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए? मैं पीएम नरेंद्र मोदी की इस पहल का तहे दिल से समर्थन करता हूं. यह गंदी राजनीति से परे होकर सोचने का समय है.’

कांग्रेसी मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के इस ट्वीट का कई बीजेपी नेताओं ने समर्थन किया है. राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष सतीश पुनिया ने ट्वीट किया विश्वेन्द्र सिंह जी निश्चित रूप से यदि आप की तरह सभी जनप्रतिनिधि राष्ट्र प्रथम की भावना के समर्थन में एकजुट होकर खड़े रहेंगे तो पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान बहुत जल्द ही सफल होगा एवं भारत पुनः विश्वगुरु बनकर विश्व का नेतृत्व करेगा.

विश्वेन्द्र सिंह ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान का ऐसे समय समर्थन किया है जब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को लगातार घेर रहा है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बता दें कि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की सराहना तो की, लेकिन साथ ही उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए. सचिन पायलट ने कहा कि पीएम मोदी ने जब भी लॉकडाउन का ऐलान किया तो हमेशा समय सीमा बांधकर किया. अब ये साफ हो चुका है कि लॉकडाउन 4.0 कैसा होगा.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

सचिन पायलट कह चुके हैं कि पीएम की ओर से किए गए 20 लाख करोड़ का पैकेज क्या राज्यों की समस्याओं का निवारण कर देगा. इस बारे में सचिन पायलट ने कहा कि इस पर कहना जल्दबाजी होगी. ये देखना होगा कि ये निवेश है, या आरबीआई ने जो ऐलान किया था उसका समावेश करके अलग-अलग राज्यों को मिलेगा या नहीं मिलेगा. कोई भी आर्थिक मदद मिलना अच्छी बात है. लेकिन बहुत जल्दबाजी होगा बोलना कि इस पैसे का कैसे इस्तेमाल होगा.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here