- गहलोत सरकार में पर्यटन मंत्री ने दिया समर्थन
- आत्मनिर्भर भारत को विफल करने की विफल कोशिश
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान का समर्थन किया है. विश्वेन्द्र सिंह ने कहा है कि आत्मनिर्भर को विफल करने की विफल कोशिश की जा रही है.
पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने ट्वीट किया, ‘आत्मनिर्भर भारत को विफल करने की विफल कोशिश की जा रही है. दुनिया भर के देशों ने खुद को आत्मनिर्भर बना लिया है. भारत को ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए? मैं पीएम नरेंद्र मोदी की इस पहल का तहे दिल से समर्थन करता हूं. यह गंदी राजनीति से परे होकर सोचने का समय है.’
Fail to fathom the protest against #AtmanirbharBharat. 🤔
Countries around the world have made themselves self sufficient. Why shouldn’t #India do the same?
I for one wholeheartedly support this initiative by PM @narendramodi.
Time to think beyond #pettypolitics 🙏
— Vishvendra Singh Bharatpur (@vishvendrabtp) May 18, 2020
कांग्रेसी मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के इस ट्वीट का कई बीजेपी नेताओं ने समर्थन किया है. राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष सतीश पुनिया ने ट्वीट किया विश्वेन्द्र सिंह जी निश्चित रूप से यदि आप की तरह सभी जनप्रतिनिधि राष्ट्र प्रथम की भावना के समर्थन में एकजुट होकर खड़े रहेंगे तो पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान बहुत जल्द ही सफल होगा एवं भारत पुनः विश्वगुरु बनकर विश्व का नेतृत्व करेगा.
. @DrSatishPoonia जी भाई साहब हम तो पूरी तरह से आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए समर्पित है, हमेशा देश पहले है। मेरे पूर्वजों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की एक आवाज पर अपनी भरतपुर रियासत को अखंड और स्वतंत्र भारत को समर्पित कर दिया। @hanumanbeniwal https://t.co/BQ62vwkplS
— Vishvendra Singh Bharatpur (@vishvendrabtp) May 18, 2020
विश्वेन्द्र सिंह ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान का ऐसे समय समर्थन किया है जब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को लगातार घेर रहा है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की सराहना तो की, लेकिन साथ ही उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए. सचिन पायलट ने कहा कि पीएम मोदी ने जब भी लॉकडाउन का ऐलान किया तो हमेशा समय सीमा बांधकर किया. अब ये साफ हो चुका है कि लॉकडाउन 4.0 कैसा होगा.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
सचिन पायलट कह चुके हैं कि पीएम की ओर से किए गए 20 लाख करोड़ का पैकेज क्या राज्यों की समस्याओं का निवारण कर देगा. इस बारे में सचिन पायलट ने कहा कि इस पर कहना जल्दबाजी होगी. ये देखना होगा कि ये निवेश है, या आरबीआई ने जो ऐलान किया था उसका समावेश करके अलग-अलग राज्यों को मिलेगा या नहीं मिलेगा. कोई भी आर्थिक मदद मिलना अच्छी बात है. लेकिन बहुत जल्दबाजी होगा बोलना कि इस पैसे का कैसे इस्तेमाल होगा.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें


