छत्तीसगढ़ से ट्रेन रवाना होगी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में फंसे उत्तराखंड (Uttarakhand) एवं हिमांचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों एवं परिवहन अधिकारियों को उक्त दोनों राज्यों के प्रवासी श्रमिकों को स्टेशन पर भेजे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इस स्पेशल ट्रेन में बिलासपुर स्टेशन से बिलासपुर, बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरिया, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में लॉकडाउन की वजह से फंसे उत्तराखंड एवं हिमांचल प्रदेश के प्रवासी श्रमिक सवार होंगे.
इनके लिए यहां व्यवस्था
इसी तरह भाठापारा स्टेशन से बलौदाबाजार, बेमेतरा तथा कवर्धा जिले में फंसे उक्त दोनों राज्यों के प्रवासी श्रमिक, रायपुर स्टेशन से रायपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोण्डागांव, महासमुंद, नारायणपुर तथा सुकमा जिले में फंसे प्रवासी श्रमिक तथा दुर्ग स्टेशन से बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव जिले में फंसे उत्तराखंड एवं हिमांचल प्रदेश के प्रवासी श्रमिक सवार होकर अपने गृह राज्य तक जा सकेंगे.सरकार का ये भी दावा
सरकार का दावा है कि छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के श्रमिकों तथा अन्य लोगों को लगतार वापसी जारी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल एवं निर्देशन पर राज्य एवं राज्य के बाहर फंसे लगभग 3 लाख लोगों को त्वरित राहत पहुंचाई गई है. साथ ही प्रदेश के श्रमिकों को वापस लाने के लिए राज्य सरकारों से समन्वय कर 45 ट्रेनों की सहमति प्रदान की गई है.
ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन में किराया के लिए परेशान करने पर प्लंबर ने की आत्महत्या, मकान मालिक पर FIR दर्ज
एक आम के लिए दबंगों ने 2 बच्चियों को बनाया बंधक, पिटाई की और गर्म लोहे से दागा!
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 19, 2020, 10:07 AM IST


