Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन के दौरान भले ही घर में हों, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह अपनी स्टाइल से कॉम्प्रोमाइज कर रही हैं। वह तो घर में होते हुए भी इतने शानदार स्टाइल गोल्स देती नजर आ रही हैं, जिसे ट्राई कर कोई भी वर्क फ्रॉम होम के दौरान स्टाइलिश लग सकता है। इस बार पीसी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें भी उनका फैशनेबल अंदाज देखने को मिल रहा है।
शेयर्ड फोटो में प्रियंका क्रोशिया से बना क्रॉप टॉप पहनी नजर आ रही हैं। इसमें सिंपल राउंड नेक स्टाइल नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन था। प्रियंका ने इससे मैच करता हुए ही शॉर्ट्स भी पहने थे, जिसमें वेस्ट पर इलास्टिक बैंड था, जो फिटिंग और कंफर्ट दोनों के लिहाज से अच्छा होता है।
इस लुक को नैचरल ही रखते हुए प्रियंका ने लाइट न्यूड टोन मेकअप किया था और अपने सेक्सी पाउट पर चेरी रेड कलर की लिपस्टिक लगाई थी। उन्होंने जूलरी अवॉइड करते हुए बस ब्लैक ऐविएटर ग्लासेस लगाए थे, तो वहीं धूप से फेस को बचाने के लिए उन्होंने वाइट हैट भी पहनी थी।
जब जेठ की शादी में विदेशियों के बीच साड़ी पहन छा गई थीं प्रियंका चोपड़ा
वैसे प्रियंका इससे पहले भी वाइट क्रोशै टॉप में नजर आ चुकी हैं,जो इस सिलाई के कपड़ों के लिए इस ऐक्ट्रेस की पसंद को जाहिर करता है। उन्हें पिछली बार ब्लू जींस के साथ ब्रालेट स्टाइल क्रोशै टॉप पहना था। इसे उन्होंने वाइट शर्ट और स्नीकर्स के साथ मैच किया था।
प्रियंका चोपड़ा क्रोशे टॉप
प्रियंका चोपड़ा की यह चॉइस समर सीजन के लिहाज से परफेक्ट चॉइस है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी निटिंग और मटीरियल इसे ब्रीदेबल और ब्रीजी बनाता है, जिससे बॉडी को कूल बने रहने में मदद मिलती है।
डेनिम ड्रेस में भी आई थीं नजर
इससे पहले पीसी डेनिम शॉर्ट ड्रेस में नजर आई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी भांजी के साथ खेलते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। इस दौरान वह रैप अराउंड स्टाइल की नी-लेंथ डेनिम ड्रेस पहनी थीं। इस स्लीवलेस आउटफिट में वेस्ट पर टाइंग बेल्ट दिया गया था, जो उसे और स्टाइलिश बना रहा था।
देसी लुक भी आया था नजर
अब ये तो सभी जानते हैं कि प्रियंका को साड़ी बहुत पसंद है। यही वजह है कि अब जब वह कहीं जा नहीं पा रही हैं, तो इस बाला ने घर पर ही खुद की फेवरिट आउटफिट यानी साड़ी को पहन अपने आपके लिए फील गुड वाइब्स क्रीएट कीं। उन्होंने इसके लिए ब्लू साड़ी चुनी थी, जिस पर वाइट प्रिंट था। प्रियंका ने बकायदा चूड़ियां भी पहनी थीं और रेड पाउट के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
Source link


