FilmWrap: घूमकेतू का ट्रेलर रिलीज, जल्द होगी ‘गुलाबो सिताबो’ से मुलाकात – Gulabo sitabo trailer release date ghoomketu release biggest entertainment news tmov

इसमें कोई शक नहीं है कि कोरोना की मार मनोरंजन जगत पर भी पड़ी है. एक्टर्स हों या डायरेक्टर्स सब अपने घरों में बंद हैं. लेकिन लॉकडाउन में आपका एंटरटेनमेंट अनलॉक रहे इसके लिए मेकर्स हर संभव कोशिश कर रहे हैं. तो एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज दिन भर क्या कुछ रहा खास? चलिए जानते हैं.

कोरोना पॉजिटिव निकला बोनी कपूर के घर काम करने वाला, हुआ क्वारनटीन

लगातार कोशिशों के बावजूद देश में कोरोना पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है. कुछ जगहों पर हालत बेहतर जरूर है लेकिन तमाम जगहों पर स्थिति अब भी काफी गंभीर है. कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और महाराष्ट्र उन राज्यों की लिस्ट में शुमार है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. अब प्रोड्यूसर बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर पर डोमेस्टिक हेल्प देने वाले एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

लॉन्च हुआ अभय देओल की नेटफ्लिक्स फिल्म का ट्रेलर, इस दिन होगी रिलीज

अभय देओल लंबे समय बाद रुपहले पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहे हैं. उनकी फिल्म ‘वॉट आर द ऑड्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म को मेघा रामास्वामी ने निर्देशित किया है और फिल्म में अभय के अलावा मोनिका डोगरा, यशस्विनी दायमा, करणवीर मल्होत्रा, प्रियंका बोस और मनु ऋषि जैसे सितारे भी नजर आएंगे. अभय ने इस फिल्म में एक म्यूजिक टीचर की भूमिका निभाई है.

घबराहट से जूझती डॉली को कुत्तों से लगाव, ऐसी है पाताललोक एक्ट्रेस की जर्नी

अमेजन प्राइम की वेबसीरीज पाताल लोक सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है. इस शो में हाथी राम नाम के इंस्पेक्टर के पास मीडिया से जुड़े एक रसूखदार शख्सियत का केस आता है. इस प्राइम टाइम एंकर को चार लोग मारना चाहते हैं. फैंस को इस शो की मर्डर मिस्ट्री काफी पसंद आई है और सीरीज में काम करने वाले कई किरदारों को उनकी एक्टिंग के लिए जबरदस्त प्रशंसा हासिल हुई है. शो में स्वास्तिका मुखर्जी ने भी अहम किरदार निभाया है.

गुलाबो-सिताबो से मिलने के लिए हो जाइए तैयार, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

फिल्म गुलाबो सिताबो काफी समय से लोगों के बीच चर्चा में है. फिल्म में पहली दफा आयुष्मान खुराना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन संग काम करते नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. ये फिल्म पहले थिएटर में रिलीज होने जा रही थी मगर लॉकडाउन की वजह से इसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय लिया गया. ये फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी. जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया जाएगा.

महीने भर में लिखनी है राइटर नवाज को फिल्म, घूमकेतु का ट्रेलर रिलीज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म घूमकेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म थियेटर्स में रिलीज होने की बजाए OTT प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी. इस फिल्म में नवाज एक राइटर की भूमिका में है जो फिल्म लिखने के लिए मुंबई पहुंचता है वही फिल्म में अनुराग कश्यप एक करप्ट पुलिस वाले की भूमिका में हैं. इस फिल्म में स्वानंद किरकिरे और रागिनी खन्ना भी सपोर्टिंग रोल्स में हैं. फिल्म में रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा और चित्रांगदा सिंह भी स्पेशल अपीयरेंस देते हुए नजर आएंगे. ये फिल्म 22 मई को जी5 पर रिलीज होगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here