COVID-19 Update: 24 घंटे में मिले 5 नए मरीज, छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस बढ़कर हुए 41, COVID 19 update live 5 new patients in 24 hours active cases increased to 41 total 100 | raipur – News in Hindi

COVID-19 Update: 24 घंटे में मिले 5 नए मरीज, छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस बढ़कर हुए 41

इस जानलेवा महामारी से यूपी में 118 लोगों की मौत हो गई. (सांकेतिक फोटो)

अब छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 100 हो गए हैं. वहीं कोविड 19 के एक्टिव केस 41 हैं. कोरोना का नया मामला छत्तीसगढ़ के हॉटस्पॉट (Hot Spot) रहे कोरबा (Korba) जिले से भी आया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक बार फिर कोरोना मरीजों (Coronavirus) की संख्या में इजाफा हुआ है. रायपुर एम्स (AIIMS, Raipur) की जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम कोरोना के 5 नए मामले सामने आए है. इसके बाद अब छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 100 हो गए हैं. वहीं कोविड 19 के एक्टिव केस 41 हैं. कोरोना का नया मामला छत्तीसगढ़ के हॉट स्पॉट रहे कोरबा (Korba) जिले से भी आया है.

रायपुर एम्स ने ट्वीट कर 5 नए कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि कर दी है. एम्स के ट्वीट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से 4 और कोरबा जिले से एक मरीज मिला है.

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की स्थिति

सोमवार रात तक छत्तीसगढ़ में कोरोना जांच की संख्या 36 हजार के पार हो गई है. अब तक  36606 संदिग्धों टेस्टिंग की गई है. इनमें से 34656 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. नए मामलों को मिला कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 100 हो गई है. फिलहाल 1857 संदिग्धों की जांच जारी है. अब तक बालोद 11, जांजगीर 11, बलौदाबाजार 06, कवर्धा 02, रायगढ़ 02, गरियाबंद 01, कोरिया 01, सरगुजा 01, सूरजपुर में 01 एक्टिव केस मिला है. 100 में मरीजों में से 59 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं.

वहीं सोमवार तक की स्थिति तक छत्तीसगढ़ में 3360 नए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है. सूबे में 39989 व्यक्ति होम क्वारंटाइन पर है. फिलहाल प्रदेश में क्वारंटाइन सेंटरों की कुल संख्या 150 है. सरकारी क्वारंटाइन सेंटरों में 635 लोगों को क्वारंटीन किया गया है.

बड़े खतरे की ओर क्या ये है इशारा

कोरोना काल में जिस दिन जूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को छत्तीसगढ़ लाने का निर्णय हुआ उसी दिन यह कयास लगाया गया था कि जैसे ही अन्य राज्यों से मजदूरों की वापसी होगी कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ेगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही. सोमवार को जांजगीर जिले में जिन 6 मरीजों की पुष्टि हुई वह सभी अन्य राज्यों से आए मजदूर ही हैं. तो वहीं रविवार की देर शाम मिले एक साथ 16 मरीजों में से अधिकांश मजदूर ही हैं. कुछ एक मामलों में उनके सीधे संपर्क में आने के कारण संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है.

पूर्व में ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस बात की आशंका जताई थी कि जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ेगा वैसे-वैसे संक्रमण की वास्तविक स्थिति सामने आएगी, साथ ही यह भी कहा था कि लाखों की संख्या में श्रमिक-प्रवासी श्रमिकों की वापसी होगी तो संक्रमण बढ़ने का खतरा ज्यादा होगा. रविवार को महज 8 घंटे के भीतर 19 नए मामलों का मिलना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि छत्तीसगढ़ में आने वाला समय बेहद कठिन होने वाला है क्योंकि एक लाख के करीब मजदूरों की वापसी अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें: 

COVID-19 Update: 10 घंटे में मिले 25 नए मरीज, अब छत्तीसगढ़ के इन जिलों तक पहुंचा संक्रमण 

21 मई को लॉन्च होगा कांग्रेस का ये ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’, छत्तीसगढ़ के 19 लाख किसानों को मिलेगा 5700 करोड़ का फायदा

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 19, 2020, 7:56 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here