पुलिस की मानें तो मामलों की जांच की जा रही है. (File)
लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में एक तरह से कैद है. ऐसे में चोरों के सर्वाधिक निशाने पर दुकानें और घरों के सामने रखे वाहन हैं.
लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में एक तरह से कैद है. ऐसे में चोरों के सर्वाधिक निशाने पर दुकानें और घरों के सामने रखे वाहन हैं. बड़ी संख्या में चोर मकानों के सामने रखे दोपहिया वाहनों को आसानी से पार कर रहे हैं. इसी तरह दुकानों में भी चोरी की कई घटनाएं घटित हो रही है.
एक नजर राजधानी रायपुर में हुई वारदातों पर
केस 1समता कॉलोनी स्थित किड जी स्कूल में 25 अप्रैल से 2 मई के बीच में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर स्कूल में रखे 20 हजार रूपए नगद, 2 कंप्यूटर, 5 टैब, म्यूजिक सिस्टम की चोरी कर ली. आज़ाद चौक पुलिस मामले की जांच कर रही है.
केस 2
शैलेंद्र नगर निवासी प्रशांत जैन के घर के सामने रखी स्कूटर 11 मई की रात चोरी हो गई. .कोतवाली पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया है.
केस 3
दीनदयाल उपाध्याय नगर ने एक हॉस्टल में 13 मई को कोई अज्ञात चोर ने बच्चों के बैग से मार्कशीट के साथ ही 2 गैस सिलेंडर पार कर दिया.
पुलिस की दलील
इस समय ये स्थिति है कि चोरों को घरों में जो भी सामान मिल रहा है उसे उठा रहे हैं. चोरी की घटनाओं को रोकने पुलिस प्रयास कर रही है, पुलिस ने कई मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. कुछ दिन पहले संतोषी नगर के एयर फेयर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से चोरी हुए साढ़े चार लाख रूपए के मोबाइल के मामले में खुलासा किया है. 30 अप्रैल को हुए चोरी के मामले में 2 चोरों के साथ ही एक खरीदार सहित कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 15 कीमती मोबाइल बरामद किया गया है.
इसी तरह आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुट नगर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय से लॉकडाउन के दौरान 9 से 18 अप्रैल के बीच में ऑफिस बंद रहने से चोरों ने 4 सोने के सिक्के, 10 चांदी के सिक्के, कैमरा, 1 एलईडी टीवी, 1 मोबाइल, 1 फ्रीज सहित कई समान की चोरी की थी जिसके आरोपी को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था और सामान जब्त किया था. वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज चंद्रा का कहना है कि चोरी के मामलों में लगातार नजर रखी जाती है. अधिकांश मामले सुलझा लिए जाते हैं.
ये भी पढ़ें:
प्रवासी मजदूरों के मसले पर कांग्रेस ने RSS को घेरा, BJP बोली- पहले समझो, फिर…..
कोरबा में हाथियों ने 4 किसानों का घर तोड़ा, 250 किलो अनाज बर्बाद, जान बचाकर भागे लोग
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 19, 2020, 6:39 PM IST


