UP कांग्रेस अध्यक्ष को मिली जमानत, बस विवाद में कल हुए थे गिरफ्तार – Up congress president ajay kumar lallu gets bail court congress supporters protest outside court premises crime news

  • लल्लू के साथ पूर्व विधायक विवेक बंसल भी हुए थे गिरफ्तार
  • लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दर्ज किया गया था केस

बस विवाद में गिरफ्तार किए गए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बुधवार को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उनको जमानत मिल गई. वहीं, इससे पहले जब अजय कुमार लल्लू को कोर्ट में पेश किया जा रहा था, तब कोर्ट परिसर के बाहर कांग्रेस समर्थक जमा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगरा पुलिस लाइन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया था.

प्रवासी मजदूरों के लिए बसों के इंतजाम को लेकर उपजे विवाद पर अजय कुमार लल्लू और विवेक बंसल को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उनके खिलाफ थाना फतेहपुर सीकरी में भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी की धारा 188 और 269 के अलावा महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. इसमें अजय कुमार लल्लू और पूर्व विधायक विवेक बंसल के अलावा 67 अज्ञात लोगों भी आरोपी बनाया गया.

आगरा पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को उत्तर प्रदेश और राजस्थान बॉर्डर पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू राजस्थान से बसों को लाकर उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करना चाहते थे और यहां से गाजियाबाद व नोएडा बसों को ले जाना चाहते थे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

हालांकि आगरा पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को उत्तर प्रदेश की सीमा में बसों के साथ प्रवेश नहीं करने दिया था और बसों के परमिट व फिटनेस के कागजात मांगे थे, जो कांग्रेस द्वारा मंगलवार देर शाम तक नहीं दिखाए गए थे. इसके बाद अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के लिए बसों के इंतजाम पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी जंग जारी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए योगी सरकार को एक हजार बसों की लिस्ट सौंपी थी, जिसकी इजाजत दे दी गई थी. इसके बाद इस लिस्ट में शामिल कई वाहनों के थ्री व्हीलर और टू व्हीलर होने की बात सामने आई. इसके बाद इन बसों को इजाजत नहीं दी गई थी, जिसके चलते कांग्रेसी सड़क पर उतर आए थे.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here