दुकानदारों को समझाइश भी दी गई है.
नगर निगम रायपुर के कमिश्नर सौरभ कुमार के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम जोन 2 की टीम ने राजधानी के सबसे बड़े टेक्सटाइल मार्केट पंडरी कपड़ा बाजार में बिना अनुमति के खोली गई दुकानों पर कार्रवाई की गई है.
जोन कमिश्नर विनोद देवांगन की टीम ने जोन-2 के तहत आने वाले पंडरी कपड़ा बाजार में बिना अनुमति नियम विपरीत तरीके से दुकान का संचालन करते पाए गए संबंधित 7 दुकानदारों में प्रत्येक से 2000 यानी कुल 14000 रूपएक जुर्माना वसूल करने और तत्काल दुकान का शटर पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में गिरवाकर बिना अनुमति चलाई जा रही दुकान बंद करवाने की कड़ी कार्रवाई अभियान पूर्वक जोन स्तर पर की गई .
बिना मास्क लगाए भी मिले व्यापारी
जोन 2 कमिश्नर विनोद देवांगन ने बताया कि जोन नगर निवेष की टीम ने छापा मार कार्रवाई के दौरान पंडरी कपडा बाजार में 6 व्यापारियों को बिना मास्क पहने देखा तो प्रत्येक पर 100 -100 रूपए कुल 600 रूपए जुर्माना वसूल किया गया. साथ ही उन्हें भविष्य के लिए कड़ी हिदायत सहित चेतावनी दी गई. संबंधित दुकानदारों को किसी भी हालत में बिना अनुमति नियम विपरीत तरीके से दुकान नहीं खोलने की हिदायत दी गई है.जोन कमिश्नर ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने वालों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने की साफ चेतावनी संबंधित सभी 7 दुकान संचालकों को दी गई है. पंडरी कपड़ा बाजार में सप्ताह में चार दिन दुकानों को ऑड-इवन फॉर्मूले के आधार पर खोलने की अनुमति दी गई है लेकिन 7 दुकानदार इन नियमों का पालन नहीं कर रहे थे जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी.
आपको बता दें कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से राजधानी शहर में जन-जन की स्वास्थ्य सुरक्षा जागरूकता के लिए नियमों के परिपालन के लिए निरंतर अभियान नगर निगम के सभी जोनो में माॅनिटरिंग सहित जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में निगम आयुक्त के निर्देशानुसार जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें:
बिलासपुर: क्वारंटाइन सेंटर में समय पर खाना नहीं मिलने से भड़के मजदूर, किया हंगामा
रायपुर: बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 20, 2020, 4:51 PM IST


