Rekha: जब रेखा के स्टाइलिश अवतार के आगे फीकी पड़ गई बॉलीवुड हसीनाओं की चमक – rekha prove that she is a totally fashionista

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा (Rekha) अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपने ग्लैमरस फैशन सेंस को लेकर भी सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर कांजीवरम या सितारा साड़ी में नजर आती हैं जो उनके व्यक्तित्व और शैली को सबसे अलग बनाने के लिए काफी है। लेकिन कुछ मौके उनकी जिंदगी में ऐसे रहे हैं, जब उन्होंने साड़ी-सूट को छोड़ वेस्टर्न लुक की तरफ अपना रुख किया था।

जी हां, भारी-भरकम ज्वैलरी को छोड़ सिंपल चेन,हाथ में स्टाइलिश हेड बैंड, धूप का चश्मा और चेहरे पर कमाल का नूर, हर बार इस बात को साबित करता है कि अदाकारा रेखा हमेशा से एक ग्लैमर क्वीन रही हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ ऐसे अवतार दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर बी-टाउन की बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस उनके आगे फीकी पड़ नजर आने लगेंगी। जब अपने बोल्ड फैशन से शाहरुख खान की लाडली सुहाना ने सबको किया क्लीन बोल्ड

NBT

ब्लू डेनिम और ब्लैक टॉप विद नॉटेड बैंड

दीपिका पादुकोण के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई रेखा ने उस वक्त सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया जब वह ब्लू डेनिम-ब्लैक टी-शर्ट के साथ वाइट श्रग और सिर पर नॉटेड बैंड लगाए हुए नजर आईं। यही नहीं, अपने इस लुक के साथ रेखा ने कैट आई गॉगल्स को लगाया हुआ था। मिनिमल मेकअप ब्लशी चीक्स में रेखा की उम्र का अंदाजा लगाना वाकई मुश्किल था।

NBT

ऑल लव टू ब्लैक

रेखा के सभी फैंस के लिए उनका यह लुक काफी चौंकाने वाला था। जब उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट को पहनकर स्टार-स्टडेड इवेंट में विद्या बालन और टाइगर श्रॉफ के साथ शटरबग के लिए पोज दिया। इस ऑल ब्लैक आउटफिट के साथ उन्होंने गजरे वाले हेयरस्टाइल को छोड़ साइड पार्टेड बन बनाया हुआ था। आंखों पर कैट आई चश्मा, गले में डिजा़इनर नेक पीस और पैरों में डिज़ाइनर फुटवियर उनके लुक को कम्पलीट कर रहे थे। उन्होंने अपने इस लुक से यह साबित कर दिया है कि स्टाइल से उम्र का कोई लेना देना नहीं है। मिस वर्ल्ड बनने के तुरंत बाद जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने साड़ी पहनकर बटोरी थीं सुर्खियां

NBT

साटन कुर्ता विद ओवरकोट

इस बात में कोई दोराय नहीं कि रेखा का वेस्टर्न अवतार भी उनके ट्रेडिशनल लुक की तरह काफी एलिगेंट होता है। क्रीम रंग के साटन कुर्ते के साथ वाइट ओवरकोट जैकेट में रेखा हर बार की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बड़े लूप्स, ब्राउन लिप कलर, वाइट कैप के साथ रेखा ने सिल्वर रंग के नाइके के शूज पहने हुए हैं।

NBT

रेखा के इन लुक्स को देखकर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि उनके आगे किसी भी एक्ट्रेस का टिक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

(फोटो साभार -इंडिया टाइम्स)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here