विदेशी जमातियों को जबरन क्यों किया गया क्वारनटीन? HC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब – Tablighi jamaat foreign jamati quarantine plea delhi high court police reply

  • विदेश नागरिकों को अलग जगह शिफ्ट करने की मांग
  • हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और पुलिस से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट में आज तबलीगी जमात से जुड़े 916 विदेशी नागरिकों को जबरन क्वारनटीन करने के मामले की सुनवाई हुई. दिल्ली पुलिस की तरफ हाई कोर्ट को बताया गया है कि 900 से अधिक विदेशी नागरिकों को गृह मंत्रालय की तरफ से ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है.

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि 946 विदेशी नागरिकों के खिलाफ वह जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दायर करने वाली है. याचिकाकर्ताओं की तरफ से आज कोर्ट में कहा गया कि क्वारनटीन सेंटर से अलग किसी जगह इन विदेशी नागरिकों को शिफ्ट किया जा सकता है और जमात इन सब का खर्चा खुद उठाने के लिए तैयार है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इस पर हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को गुरुवार को अपना जवाब दाखिल करने को कहा है. गुरुवार को ही इस मामले की दोबारा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

अब तक कोई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट को बताया कि इस मामले में लीगल नोटिस देकर 900 से ऊपर विदेशी नागरिकों को जांच में शामिल होने के लिए पूछताछ की गई है. पूछताछ के आधार पर पता चला है कि सभी टूरिस्ट वीजा या ई-वीजा पर भारत आए थे. फिलहाल किसी भी विदेशी नागरिक को ना तो गिरफ्तार किया गया है और ना ही कस्टडी में लिया गया है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

बाकी विदेशियों का भी जब्त होगा पासपोर्ट

दिल्ली पुलिस ने कहा कि 723 विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट को अब तक जब्त किया गया है. 23 नेपाली नागरिकों के आई कार्ड जब्त किए गए हैं, जबकि बाकी और जमात से जुड़े विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट जब्त करने के लिए पुलिस प्रयासरत है.

मौलाना साद ने जमातियों को बरगलाया

दिल्ली पुलिस ने आज अपनी स्टेटस रिपोर्ट में हाई कोर्ट को बताया कि कोरोना को लेकर राज्य सरकार 16 मार्च को ही गाइडलाइंस जारी कर चुका है,लेकिन मौलाना साद ने 21 मार्च में एक ऑडियो जारी करके सभी जमातियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने और सरकार की बात ना मानने की तकरीर की.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

क्या है पूरा मामला

दिल्ली हाई कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें 900 से ऊपर जमात से जुड़े विदेशी नागरिकों ने करोना का टेस्ट नेगेटिव आने के बाद भी उन्हें जबरन क्वारनटीन सेंटर में रखने को लेकर सवाल उठाया है.

याचिकाकर्ताओं की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में उनका पक्ष रखने के लिए बतौर वकील पेश हुई रेबेका जॉन गुरुवार को उन जगहों को लिस्ट हाइकोर्ट को देंगी, जहां पर 900 से अधिक विदेशी नागरिकों को क्वारनटीन किया गया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here