लिव-इन पार्टनर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 15 दिन बाद महिला की मौत

छतरपुर के चंदला थाना क्षेत्र के गुड़ा खुर्द में लिव -इन मे रहने वाली महिला को जिंदा जलाकर मारने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ,चार साल से लिव-इन में रह रही पुष्पा अहिरवार ने जब अपने पार्टनर मनोज कुशवाहा से सब्जी बनाने का तेल मांगा, तो आरोपी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में 15 दिन इलाज के दौरान पुष्पा की मौत हो गई।,मृतका की बहन संगीता के अनुसार, हैवान मनोज इससे पहले भी अपनी दो पत्नियों को जला चुका है। पुष्पा इस आरोपी की तीसरी शिकार बनी है, जिससे उसका एक बच्चा भी है,मौत से पहले पुष्पा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने मनोज पर गंभीर आरोप लगाए।

घटना 17 मई 2026 की है, जिसके बाद आरोपी पीड़िता को अस्पताल छोड़कर भाग गया था। चंदला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राम मनोज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया ,पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here