रायपुर. उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में हीट वेव के हालात बने हुए हैं. बिलासपुर संभाग में लू चलने की चेतावनी है. वहीं भिलाई के मैत्री बाग में गर्मी से बचाने के लिए शावर की व्यवस्था की गई. लोगों को दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक घरों पर ही रहने की सलाह दी है.


