नीना गुप्ता भले ही सिंगल मदर रही हों, लेकिन उन्होंने जिस तरह से अपनी बेटी मसाबा गुप्ता की परवरिश की, वह दूसरों के लिए भी मिसाल है। उन्होंने अपनी बेटी को बचपन से ही ऐसे लेसन दिए, जिन्होंने मसाबा को एक सफल फैशन डिजाइनर बनने में मदद की।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भले ही पॉप्युलर ऐक्ट्रेस की बेटी हों, लेकिन उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया है, वह तारीफ के काबिल है। इस सफलता को पाने के सफर में मसाबा को अपनी मां नीना गुप्ता का हमेशा ही सपोर्ट मिला। उनकी परवरिश भी ऐसी की गई, जिससे वह बचपन से ही मजबूत और आत्म-निर्भर लेडी के रूप में खुद को ग्रूम करें। नीना ने अपनी बेटी को काम और मेहनत की इज्जत करना भी बखूबी सिखाया है और यह बात खुद मसाबा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
इस फेमस डिजाइनर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन से जुड़ी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में उनके बालों में फूल लगे नजर आ रहे हैं, तो दूसरे में वह झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने फैन्स के साथ उस सबक को साझा किया जो उन्हें अपनी मां नीना से बचपन में मिला था। उन्होंने लिखा, ‘नीना गुप्ता मुझे हमेशा कहती थीं कि कोई काम छोटा नहीं होता है, न तो ग्लैमर का और ना ही घर की सफाई वाला।’
सिंगल मदर होने का दर्द बयां कर चुकी हैं नीना
वैसे नीना गुप्ता अपनी बेटी के बारे में कई इंटरव्यू में बात कर चुकी हैं। उन्होंने ऐसे ही एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस चीज का पछतावा है कि उनके कारण मसाबा का पिता का प्यार नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा था कि, उस समय उन्हें लोगों ने सलाह भी दी थी कि असली दिक्कत उनसे ज्यादा बच्चे को उठानी पड़ेगी। हालांकि, तब ऐक्ट्रेस ने इस बातों पर ध्यान नहीं दिया था।
‘कभी शादीशुदा मर्द के साथ रिश्ते में नहीं जाना चाहिए’
ऐक्ट्रेस ने एक अन्य इंटरव्यू में यह भी कहा था, ‘शादीशुदा पुरुष के साथ कभी भी रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहिए।’ नीना ने यह बात अपने और विवियन रिचर्ड्स के रिश्ते के बारे में बोलते हुए कही थी।
जब नीना गुप्ता ने उम्र याद दिलाने वालों को दिखाया ठेंगा
रेकमेंडेड खबरें
Source link


