15 दिनों में पैसे डबल करने का देते थे झांसा, 48 लाख की ठग करने वाले ऐसे हुए गिरफ्तार | raipur – News in Hindi

15 दिनों में पैसे डबल करने का देते थे झांसा, 48 लाख की ठग करने वाले ऐसे हुए गिरफ्तार

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

खरोरा थाना प्रभारी रमेश मरकाम का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) राजधानी रायपुर (Raipur) के खरोरा इलाके में रकम डबल करने का झांसा देकर 48 लाख की ठगी (Fraud) करने वाले 2 आरोपियों को खरोरा पुलिस (Police) ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 6 हजार रुपए, लैपटॉप, डेस्कटॉप, बैंक पास बुक के अलावा अन्य कागजात जब्त किया हैं. वहीं इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. शातिर ठग एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर लोगों की ठगी करते थे. आरोपी केवल 15 दिनों में ही रकम दोगना करने का झांसा दिया करते थे.

खरोरा में तीन युवकों ने द फ्यूचर नाम से एक फर्जी कंपनी बनाकर बड़ी संख्या में लोगों को झांसे में लिया था. यह तीनों युवक लोगों को 15 दिनों में ही पैसा डबल करने का झांसा देते थे और लोगों से 15 सौ रुपए के अलावा 300 सौ रुपए रजिस्ट्रेशन के रूप में लेते थे. इस तरह मामूली रकम को दोगुना का लालच देकर करीब 48 लाख रुपए से भी अधिक की ठगी इन लोगों ने की है. शुरू में इन्होंने कुछ लोगों का रकम दोगुना करके दिया भी जिससे लोग आसानी से झांसे में आ गए.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

लॉकडाउन के समय वैसे भी लोगों के पास काम नहीं है और ऐसे समय में कुछ दिनों में पैसा डबल हो जाने के लालच में लोगों ने अपनी जमा पूंजी डूबा दी. आरोपियों में शामिल कमल देवांगन और श्रवण साहू को गिरफ्तार किया गया है वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. इन लोगों ने चेन बनाकर 48 लाख रुपए से भी अधिक की ठगी की थी. जब रकम दोगुना नहीं हुआ तो चेन में शामिल लोगों ने दबाव बनाना शुरू किया और लोगों से रुपए वसूले. ठगी का शिकार हुए एस कुमार साहू ने इसकी शिकायत खरोरा थाने में दर्ज कराई थी.खरोरा थाना प्रभारी रमेश मरकाम का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है. इनके खिलाफ धोखाधड़ी के अलावा ईनामी चिट और फंड संचालन अधिनियम, छत्तीसगढ़ निक्षेपको के सरंक्षण अधिनियम के तहत भी कारवाई की जा रही है. लोगों के रुपए लौटाने के लिए इनसे वसूली की जाएगी. उसके लिए इनके संपत्ति का ब्यौरा भी जुटाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

17 दिनों से कोमा में हैं पूर्व सीएम अजीत जोगी, अब रायपुर के डॉक्टरों ने कही ये बात 

फ्लाइट और ट्रेन से छत्तीसगढ़ लौटने वालों के लिए सख्त नियम तय, नहीं माने तो होगी कार्रवाई 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 26, 2020, 1:18 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here