सौतेली मां की दी हुई साड़ी में खूबसूरत नजर आई आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

लॉकडाउन के बीच आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर अपना अलग-अलग अंदाज दिखाते हुए फैन्स को एंटरटेन कर रही हैं। इनमें से कुछ बोल्ड लुक्स हैं, तो कुछ क्यूट। वहीं ईद के मौके को सेलिब्रेट करने के लिए इस स्टारकिड ने अपने लिए ट्रडिशनल लुक चुना।

इरा खान ने फेस्टिवल को मनाने के लिए बेहद खूबसूरत लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इसमें रेड और सिल्वर थ्रेड का लाइनिंग प्रिंट देखा जा सकता है, जो इसे प्लेन साड़ी से हटकर लुक दे रहा था। इरा ने इसे ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया था।

वैसे इस साड़ी के लुक में भी आमिर की लाडली अपने फंकी फैशन लव को ऐड करती नजर आई। उन्होंने साड़ी के साथ चूड़ियां पहनने की जगह एक हाथ में स्पोर्ट्स वॉच, तो दूसरे में कूल लुकिंग ब्रेसलेट पहने थे।

इरा ने कानों में मीडियम लेंथ के सिल्वर झुमके पहने थे। वहीं उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह से नो-मेकअप रखा था। हालांकि, उन्होंने काजल जरूर लगाया था, लेकिन यह भी काफी लाइट ही रखा गया था। इरा ने बालों को मेसी रखते हुए साइड पार्ट किया था।

किरण ने दी थी साड़ी?

इरा खान के इस लुक की लोगों ने जमकर तारीफ की। उनके दोस्तों और कजिन्स ने भी इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई कॉमेंट्स किए और इस नैचरल ब्यूटी के ट्रडिशनल लुक को प्रेज किया। इनमें से एक इरा की कजिन जैन मैरी भी थीं, जिन्होंने सवाल किया ‘क्या यह वही साड़ी है जो किरण आंटी ने तुम्हें दी थी? यह गॉरजस है।’ इस कॉमेंट को देखकर लगता है कि इरा को खूबसूरत लाल साड़ी उनकी स्टेप मॉम किरण राव ने तोहफे में दी है।

जब जुगाड़ से पहनी थी साड़ी

कुछ दिन पहले भी इरा खान साड़ी में नजर आई थीं। उन्होंने अपनी कजिन की डेब्यू मूवी की होम स्क्रीनिंग के लिए येलो कलर की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को उन्होंने ड्रेप तो ट्रडिशनल वे में किया था, लेकिन इसे पहना उन्होंने जुगाड़ से था। इरा ने साड़ी के साथ पेटीकोट नहीं बल्कि शॉर्ट्स पहने थे और यह राज उन्हीं की शेयर्ड तस्वीरों से खुला था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here