राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर आकाश विजयवर्गीय का पलटवार, बोले- नौटंकी बंद करें, जनता की सेवा करें

इंदौर मे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव में वोट चोरी को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव की प्रक्रिया पूरी ईमानदारी के साथ होती है और देश की जनता काफी समझदार है। जनता उसी का साथ देती है, जो उनके बीच रहकर सेवा करता है। आकाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की नौटंकी बंद करनी चाहिए। यदि राहुल गांधी वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक रूप से सामना करना चाहते हैं तो उन्हें जनता के बीच जाकर काम करना चाहिए और उनकी सेवा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद मेहनत नहीं करते और अच्छा काम नहीं करते, जिसके कारण जनता उनका साथ नहीं देती। इसके बाद चुनाव में गड़बड़ी और वोट चोरी जैसे आरोप लगाए जाते हैं। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि चुनाव में जनता के बीच जाकर मेहनत करने की जरूरत होती है और केवल आरोप लगाने से राजनीति नहीं चलती। पूर्व विधायक ने कहा कि वह खुद जमीनी स्तर से राजनीति करने वाले कार्यकर्ता हैं और उन्हें चुनावी प्रक्रिया की अच्छी समझ है।

उन्होंने कहा कि चाहे चुनाव की प्रक्रिया हो या एसआईआर की प्रक्रिया, एक-एक वोट सही तरीके से जुड़ा हुआ है। देश की चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों को समझना जरूरी है। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारत में चुनाव बेहद महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और इसे लेकर जनता का भरोसा बना हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी से आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर जनता के बीच जाने और काम करने की अपील की। बीजेपी नेता के इस बयान के बाद एक बार फिर वोट चोरी के मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है।

बाइट – आकाश विजयवर्गीय , पूर्व विधायक , बीजेपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here