चना, मसूर, सरसों उपार्जन की अंतिम तिथि बढ़ाई जायेगी


चना, मसूर, सरसों उपार्जन की अंतिम तिथि बढ़ाई जायेगी – मंत्री श्री पटेल


 


भोपाल : गुरूवार, मई 28, 2020, 19:01 IST

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने प्रदेश में चना, मसूर, सरसों के उपार्जन की अंतिम तिथि 30 मई को बढ़ाए जाने के लिये प्रमुख सचिव को निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि चना, मसूर, सरसों का उपार्जन विलंब से प्रारंभ होने से अंतिम तिथि का बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग से प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया है। शीघ्र ही किसानों के हित में निर्णय लिया जाकर अंतिम तिथि को बढ़ाया जायेगा।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here