Uttar Pradesh: Two people killed, one injured by shooting in two groups – उत्तर प्रदेश: दो गुटों में गोली चलने से 2 की मौत, एक घायल

उत्तर प्रदेश: दो गुटों में गोली चलने से 2 की मौत, एक घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर

खास बातें

  • दो विरोधी गुटों बीच गुरुवार को गोली चलने से दो लोग की मौत
  • जिले के राजपुर इलाके में बालू खनन के लिए पट्टे लेने का है विवाद
  • पांच लोग को गिरफ्तार किया गया है

कानपुर:

कानपुर देहात जिले के राजपुर इलाके में बालू खनन के लिए पट्टे लेने के विवाद में दो विरोधी गुटों बीच गुरुवार को गोली चलने से दो लोग की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया. मरने वालों की पहचान ज्ञानेंद्र सिंह चौहान (40) और गुलरेज (45) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम दीपक सिंह है. कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि मनोज चौहान और साएदा खान ने बालू खनन के पट्टे साझे में लिए थे, लेकिन बाद में दोनों में मतभेद हो गया और वे आपस में भिड़ गए.

यह भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि ज्ञानेंद्र को तीन गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुलरेज को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया. वत्स ने बताया कि पांच लोग को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वहीं बहराइच जिले में पिछली 15 मई को फखरपुर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक में सवार प्रवासी मजदूरों को अस्पताल पहुंचाने वाली पुलिस टीम के एक दारोगा तथा सिपाही COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं. दुर्घटना में घायल हुए सात मजदूरों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि गत 15 मई को महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर आ रहा एक ट्रक फखरपुर थाना क्षेत्र स्थित मदन कोठी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसमें सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी तथा 31 मजदूर घायल हुए थे. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here