पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत गंभीर, सेहत को लेकर डॉक्टरों ने कही ये बात | raipur – News in Hindi

पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत गंभीर, सेहत को लेकर डॉक्टरों ने कही ये बात

अजीत जोगी के सेहत को लेकर डॉक्टरों ने बड़ी जानकारी दी है. (फाइल फोटो)

Ajit Jogi Helath Update: बुधवार रात अजीत जोगी को एक बार फिर कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) हुआ. डॉक्टरों की मानें को फिलहाल उनकी स्थिति हिमो डाइनामिकली स्थिर बनी हुई है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व सीएम अजीत जोगी (Ajit Jogi) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. बुधवार रात अजीत जोगी को एक बार फिर कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) हुआ. वहीं पिछले 1 हफ्ते से लगातार उनके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जारी है. डॉक्टरों की मानें को फिलहाल उनकी स्थिति हिमो डाइनामिकली स्थिर बनी हुई है. उन्हें  ट्यूब के जरिए खाना दिया जा रहा है, तो वहीं वेंटिलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है.

9 मई से अजीत जोगी का इलाज रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में किया जा रहा है. अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से गुरुवार रात अजीत जोगी का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया. अस्पताल के मुताबिक अजीत जोगी का स्वास्थ्य हिमो डाइनामिकली स्थिर है. 27 मई की रात उनको कार्डियक अरेस्ट हुआ था. उसके बाद उनके स्वास्थ्य में कोई क्रिटिकल इवेंट नहीं हुआ है.

डॉक्टर लगातार कर रहे मॉनिटरिंग

कार्डियक अरेस्ट के बाद डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार अजीत जोगी के सेहत की  मॉनिटरिंग  कर रही हैं. उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. डॉ. खेमका ने कहा है कि अजीत जोगी की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. सेकण्ड हेल्थ काउंट के जरिए उन्हें ऑब्जर्व किया जा रहा है.

09 मई से अस्पताल में भर्ती

 

9 मई को सुबह करीब 10-11 बजे के बीच अजीत जोगी तैयार होने के बाद अपने लॉन में व्हीलचेयर के माध्यम से टहल रहे थे. उस दौरान गंगा इमली भी खाए थे जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था. गंभीर स्थिति में राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित नारायणा अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. तब से लेकर आज तक स्थिति गंभीर बनी हुई है. बीते 15 दिनों से वे कोमा में चल रहे हैं. तो वहीं देशभर के अलग-अलग अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर अजीत जोगी का उपचार किया जा रहा है. उन्हें लगातार वेंटिलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है, तो वहीं उनके ब्रेन को एक्टिव करने के लिए म्यूजिक थेरेपी का भी सहारा लिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 

पूर्व सीएम अजीत जोगी को फिर आया हार्ट अटैक, सेहत को लेकर डॉक्टरों ने दी ये बड़ी जानकारी 

छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हो सकता है टिड्डियों का हमला, सरकार ने जारी किया अलर्ट

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 29, 2020, 7:27 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here