15 लाख से अधिक किसानों को 15 हजार 700 करोड़ का सफल भुगतान

गेहूँ उपार्जन


15 लाख से अधिक किसानों को 15 हजार 700 करोड़ का सफल भुगतान – मंत्री श्री राजपूत


 


भोपाल : शुक्रवार, मई 29, 2020, 21:05 IST

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, तथा उपभोक्ता संरक्षण, सहकारिता मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश के 15 लाख 47 हजार 914 किसानों से एक करोड़ 21 लाख नौ हजार 97 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन आज दिनांक शाम 5:40 बजे तक किया गया। यह खरीदी 4527 खरीदी केन्द्रों पर की गई।

श्री राजपूत ने जानकारी दी कि कुल उपार्जित गेहूँ का 86.52 प्रतिशत परिवहन कर उसे गोदामों में सुरक्षित रखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि खरीदी के अंतिम चरण में एक दिन में 61 हजार 616 मेट्रिक टन गेहूँ खरीदा गया।

उन्होंने बताया कि कुल उपार्जित गेहूँ के भुगतान स्वरूप किसानों को 17262 करोड़ 56 लाख 52 हजार 432 का भुगतान किया गया। सफल भुगतान के रूप में उनके खातों में पन्द्रह हजार सात सौ सात करोड इकतालिस लाख नौ हजार आठ सौ तीस रूपये ऑन लाईन जमा कराये गये।

चना मसूर एवं सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी

खाद्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में गेहूँ की रिकार्ड खरीदी के साथ चना,मसूर एवं सरसों की फसल भी समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदी जा रही है। प्रदेश में 880 खरीदी केन्द्रों पर एक लाख 71 हजार 325 किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेची। आज दिनांक तक 3 लाख 46 हजार 653 मीट्रिक टन खाद्यान का उपार्जन किया गया।

श्री राजपूत ने कहा कि फसल के उपार्जन से भी अधिक महत्वपूर्ण उसका सुरक्षित भंडारण है। भंडारण का कार्य भी मानसून पूर्व कर लिया जाएगा। सभी खरीदी केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा बारदाने उपलब्ध है।


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here