Kumar Vishwass reaction on Air India plane returned to the country after pilot tested corona positive – पायलट के कोरोना पॉज़िटिव निकलने के बाद एयर इंडिया का विमान वापस लौटा देश तो कुमार विश्वास का आया रिएक्शन, ट्वीट कर कही यह बात…

पायलट के कोरोना पॉज़िटिव निकलने के बाद एयर इंडिया का विमान वापस लौटा देश तो कुमार विश्वास का आया रिएक्शन, ट्वीट कर कही यह बात...

कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

नई दिल्ली:

कोरोनावायरस के चलते मॉस्को जा रहा एयर इंडिया का विमान शनिवार को वापस दिल्ली आ गया है. दरअसल,  दिल्ली से मॉस्को जाने वाली फ्लाइट उस समय आधे रास्ते से वापस आ गई जब ग्राउंड स्टाफ को पता चला कि विमान में सवार पायलटों में से एक कोरोना संक्रमित पाया गया है. अब इस घटना पर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए कहा कि लोग शिकायत करते हैं कि हिंदी फिल्मों में अच्छी कहानियां नहीं हैं. भला इससे अच्छी कहानी और कहां मिलेगी ? कुमार विश्वास ने समाचार एजेंसी पीटीआई के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘बताइए भला ? और लोग कह रहे हैं कि हिंदी फ़िल्मों में अच्छी कहानियां नहीं आ रही हैं !’

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा कि  विमान के वापस आने के बाद “खामी” की जांच के लिए आदेश दिया गया है. एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया का ए-320 नियो विमान फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए मॉस्को जा रहा था. विमान उज्बेकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंचा था कि अधिकारियों को पता चला विमान में सवार एक पायलट कोरोनावायरस संक्रमित है.” 

डीजीसीए ने कहा, ” प्रथम दृष्टया यह मामला खामी का प्रतीत हो रहा है क्योंकि यदि पायलट कोरोना संक्रमित पाया गया था तो उसे विमान में नहीं होना चाहिए था.  जानकारी के मुताबिक, विमान में कुल चार पायलट थे. दो ले जाने के और दो वापसी के लिए. इनके अलावा दूसरे क्रू मेम्बर भी थे. 

अधिकारियों ने कहा कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था. जानकारी होते ही विमान को तुरंत वापस आने के लिए कहा गया. विमान शनिवार को दोपहर 12.30 बजे वापस दिल्ली पहुंचा. विमान में सवार चालक दल के सदस्यों को क्वारंटाइन किया गया है. फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए दूसरे विमान को भेजा जाएगा.


 


 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here