रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक बार फिर कोरोना मरीजों (Coronavirus) की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. रविवार को प्रदेश में 51 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसमें महासमुंद से 18, जशपुर से 16, कोरबा से 05, बालोद से 03, रायपुर से 03, बिलासपुर से 02, सरगुजा से 02, कांकेर से 01 और राजनांदगांव से 01 नए मरीज (COVID-19) मिले हैं. तो वहीं 12 कोरोना को मात देने में सफल रहे जिनमें कोरबा से 03, कांकेर से 03, बेमेतरा से 02, जांजगीर से 02, बलौदाबाजार से 01 और रायपुर से 01 मरीज शामिल हैं. अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 383 हो गई है. वहीं कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 496 तक पहुंच गई है.
संक्रमण का आंकड़ा 500 के करीब
छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, नए मरीज भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. वहीं रविवार को एक बार फिर 51 नए मरीज मिले, जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 383 तक पहुंच चुकी है. जिलेवार एक्टिव मरीजों की संख्या पर एक नजर
दुर्ग- 01
राजनांदगांव- 35
बालोद- 16
बेमेतरा- 13
कवर्धा- 07
रायपुर- 07
धमतरी- 03
बलौदाबाजार- 13
महासमुंद- 19
गरियाबंद- 01
बिलासपुर- 48
रायगढ़- 13
कोरबा- 15
जांजगीर- 03
मुंगेली- 81
पेंड्रा गौरेला मरवाही- 03
सरगुजा- 09
कोरिया- 28
सूरजपुर- 01
बलरामपुर- 16
जशपुर- 32
जगदलपुर- 02
कांकेर- 17
1 से 23 जिलों तक पहुंचा संक्रमण
एक मौत जिसका जिक्र ज़रूरी
बीते शुक्रवार को कोरोना से छत्तीसगढ़ मे पहली मौत दर्ज की जा चुकी है. राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में रहने वाले युवक को पेट की तककीफ के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तबीयत बिगड़ने के बाद उसका कोरोना सैम्पल लिया गया और जब जांच रिपोर्ट आई तब तक युवक दम तोड़ चुका था, जबकि अब तक ना तो उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री मिली है और ना ही संक्रमित होने का कारण.
ये भी पढ़ें:

