Chhattisgarh COVID-19 Update: एक दिन में 51 नए केस, एक्टिव मरीज 400 के करीब, COVID 19 update 51 new cases in single day number of active patients 496 in cg coronvirus live news | raipur – News in Hindi

 रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक बार फिर कोरोना मरीजों (Coronavirus) की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. रविवार को प्रदेश में 51 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसमें महासमुंद से 18, जशपुर से 16, कोरबा से 05, बालोद से 03, रायपुर से 03, बिलासपुर से 02, सरगुजा से 02, कांकेर से 01 और  राजनांदगांव से 01 नए मरीज (COVID-19) मिले हैं. तो वहीं 12 कोरोना को मात देने में सफल रहे जिनमें कोरबा से 03, कांकेर से 03, बेमेतरा से 02, जांजगीर से 02, बलौदाबाजार से 01 और रायपुर से 01 मरीज शामिल हैं. अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 383 हो गई है. वहीं कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 496 तक पहुंच गई है.

संक्रमण का आंकड़ा 500 के करीब

छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से कोरोना संक्रम बढ़ता जा रहा है, नए मरीज भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. वहीं रविवार को एक बार फिर 51 नए मरीज मिले, जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 383 तक पहुंच चुकी है. जिलेवार एक्टिव मरीजों की संख्या पर एक नजर

दुर्ग- 01 

राजनांदगांव-  35 

बालोद-  16

बेमेतरा-  13

कवर्धा-   07

रायपुर- 07 

धमतरी-  03

बलौदाबाजार-  13 

महासमुंद-  19 

गरियाबंद-  01 

बिलासपुर- 48 

रायगढ़- 13 

कोरबा- 15

जांजगीर- 03 

मुंगेली- 81

पेंड्रा गौरेला मरवाही-  03 

सरगुजा- 09 

कोरिया- 28 

सूरजपुर-  01 

बलरामपुर-  16 

जशपुर-  32 

जगदलपुर- 02 

कांकेर-  17 

1 से 23 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

19 मार्च को छत्तीसगढ़ में कोरोना ने दस्तक दी थी. मगर धीरे-धीरे वक्त बीतता गया, जिम्मेदार जिम्मेदारी निभाते रहे और संक्रमण का दायरा बढ़ता रहा. आज स्थिति यह है कि कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर कुल 05 जिले ही ऐसे हैं जहां अब तक कोरोना ने आमद नहीं दी है, जबकि प्रदेश के कुल 28 में महज 23 जिलों तक कोरोना का प्रकोप फैल चुका है. छत्तीसगढ़ में हर दिन कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव की वजह से महज 15 दिनों के भीतर ही संक्रमण का आंकड़ा 67 से बढ़कर 496 तक  पहुंच चुका है. तेजी से बढ़ते संक्रमण से जिम्मेदारों और नीति निर्धारकों के बीच खलबली मच गई है. मई महीने के अंतिम दिन यानी कि रविवार को एक दिन में 51 नए मामले आने के बाद छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 383 हो चली है, तो वहीं कुल मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा बढ़कर 496 तक पहुंच गया है.

एक मौत जिसका जिक्र ज़रूरी

बीते शुक्रवार को कोरोना से छत्तीसगढ़ मे पहली मौत दर्ज की जा चुकी है. राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में रहने वाले युवक को पेट की तककीफ के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तबीयत बिगड़ने के बाद उसका कोरोना सैम्पल लिया गया और जब जांच रिपोर्ट आई तब तक युवक दम तोड़ चुका था, जबकि अब तक ना तो उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री मिली है और ना ही संक्रमित होने का कारण.

ये भी पढ़ें: 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here