Southwest monsoon hits Kerala: IMD – दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक, बारिश का मौसम शुरू

दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक, बारिश का मौसम शुरू

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:

दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest monsoon) के केरल में दस्तक देने के साथ ही चार महीने का लंबा बारिश वाला मौसम शुरू हो गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ”’दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी.” जून से सितंबर तक चलने वाले इस मानसून की वजह से देश में 75 फीसदी बारिश होती है. मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने 30 मई को मानसून आने की घोषणा की थी लेकिन आईएमडी ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि इस तरह की घोषणा के लिए अभी स्थितियां बनी नहीं हैं.

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here