Kareena Kapoor Instagram: पुरानी तस्वीर में अपने सेक्सी टॉप से बोल्डनेस की लिमिट क्रॉस करती दिखीं करीना कपूर – kareena kapoor bold black top in her throwback pic with best friend amrita arora

करीना कपूर उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिन्हें बोल्ड फैशन से कोई परहेज नहीं है। यह ऐक्ट्रेस न सिर्फ अभी बल्कि हमेशा से ही ऐसे लुक्स में नजर आती रही है। यहां तक कि दोस्तों के साथ पार्टी करने के दौरान भी वह अपने लुक को ग्लैमरस रखना पसंद करती हैं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐक्ट्रेस करीना कपूर जब से इंस्टाग्राम पर आई हैं, तब से वह तस्वीरों के जरिए फैन्स को अपनी पर्सनल लाइफ की झलक दिखाती नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने जो फोटो शेयर किया, उसमें वह अपनी बेस्टफ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ पोज देती नजर आईं। वैसे यह तस्वीर तो सुपर क्यूट थी, लेकिन करीना का लुक सुपर हॉट लग रहा था।

थ्रोबैक फोटो में करीना कपूर स्पैगटी स्लीव्स का ब्लैक टॉप पहनी नजर आ रही हैं। इस हॉल्टर नेकलाइन वाले टॉप में टीजिंग इफेक्ट क्रिएट करने के लिए नेट फैब्रिक का भी इस्तेमाल किया गया था। टॉप में बोल्डनेस का टच ऐड करने के लिए नेकलाइन को बीच में स्मॉल वी-कट और अपर बस्ट पोर्शन पर सी-थ्रू डिजाइन रखा गया था।

करीना ने इसके साथ जूलरी लुक को मिनिमम रखा था। उन्होंने कान में स्टेटमेंट स्टड्स पहने थे। वहीं अपने मेकअप को न्यूड टोन का रखते हुए बस आंखों को काजल और आईलाइनर से हाईलाइट किया था।

जब करीना कपूर का फोटो सामने आते ही लोगों ने लगाया ‘चोरी’ का आरोप

कुछ समय पहले भी नजर आईं थी हॉट लुक में

वैसे दोस्तों से मिलने के दौरान करीना कपूर ग्लैमरस दिखना पसंद करती हैं। कुछ समय पहले भी जब वह अपनी सहेलियों के साथ लंच डेट पर गई थीं, तो उन्होंने स्पैगटी स्लीव्स का ब्लैक टॉप पहना था। प्लंजिंग नेकलाइन वाला यह टॉप बेहद बोल्ड नजर आ रहा था। इसे करीना ने ड्रॉ-स्ट्रींग वाली बैगी जींस के साथ मैच किया था।

NBT

NBT

करीना का बोल्ड लुक

NBT

बेबो ने लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश टच देते हुए पीप-टो स्टलेटोज पहने थे। उन्होंने इसके साथ लॉन्ग चेन ऐंड पेंडेंट, वॉच और ब्लैक ब्रेसलेट पहने थे। तस्वीरों में आप खुद देख सकते हैं कि यह लुक उन पर कितना जंच रहा था।

मलाइका और करीना ने तोड़ डाला हॉटनेस मीटर, गर्मी में लगाई सेक्सी लुक से आग

  • मलाइका और करीना ने तोड़ डाला हॉटनेस मीटर, गर्मी में लगाई सेक्सी लुक से आग

    मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर जब मुंबई में स्पॉट हुईं तो जिसने भी उनका लुक देखा उसके दिल की धड़कन बढ़ गई। इन दोनों डीवाज ने इस आउटिंग के लिए जो लुक चुना था वह हर ऐंगल से हॉट ऐंड सेक्सी था।

  • जींस टॉप में दिखीं मलाइका

    मलाइका अरोड़ा को आउटिंग के दौरान स्लीम फिट जींस और स्लीवलेस टॉप में स्पॉट किया गया।

  • ब्लू डेनिम संग टाई ऐंड डाई टॉप

    मलाइका न ब्लू रिप्ड डेनिम जींस के साथ टाई ऐंड डाई टॉप पहना था। जींस के साथ उनका ब्राइट कलर का टॉप काफी अच्छा लग रहा था।

  • नियॉन पंप हील्स

    इस लुक के साथ मलाइका ने नियॉन ग्रीन कलर के पंप्स पहने थे। यह उनके फिगर को और भी बूस्ट देते हुए कर्व्स हाई लाइट कर रहा था।

  • हाई बन और काला चश्मा

    मलाइका ने अपने कपड़ों पर फोकस हाईलाइट करते हुए हाई बन बनाया हुआ था। वहीं सूरज की रोशनी से आंखों को बचाने के लिए उन्होंने स्टाइलिश काला चश्मा लगाया था।

  • काफी दिनों बाद हॉट लुक में दिखीं करीना

    बात करें तैमूर की मम्मी और ऐक्ट्रेस करीना कपूर की तो वह काफी दिनों बाद किसी कैजुअल हैंगआउट में इतने हॉट लुक में स्पॉट की गई हैं।

  • करीना ने चुनी बैगी जींस

    करीना ने बैगी जींस विद ड्रास्ट्रिंग पहनी थी। इस पर साइड में जींस के लेबल का लोगो प्रिंट भी दिखाई दे रहा था।

  • स्ट्रैप टॉप विद प्लंजिंग नेकलाइन

    इस जींस के साथ उन्होंने ब्लैक टॉप चुना था। इस स्ट्रैप टॉप में प्लंजिंग नेकलाइन थी। कहने की जरूरत नहीं कि यह करीना को कितना हॉट लुक दे रहा था।

  • ब्लैक पर्स ऐंड हील्स

    अपने टॉप के कॉम्बिनेशन को बरकरार रखते हुए उन्होंने ब्लैक हील्स और पर्स कैरी किया था।

  • साइड पार्ट हेयर ऐंड बोल्ड लिप्स

    करीना ने अपने इस लुक के साथ बालों को साइड पार्ट मेसी लुक दिया था। वहीं उन्होंने मेकअप को न्यूड बेस रखते हुए पाउट को बोल्ड लुक दिया। (फोटो साभार: योगेन शाह)

Web Title kareena kapoor bold black top in her throwback pic with best friend amrita arora(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here