जवानों का मेंटल स्ट्रेस कम करने होगी काउंसिलिंग, सरकार कराएगी रेगुलर मेडिकल चेकअप, Counseling to reduce the mental stress for jawans at naxal effected areas, government to conduct regular medical checkup | raipur – News in Hindi

जवानों का मेंटल स्ट्रेस कम करने होगी काउंसिलिंग, सरकार कराएगी रेगुलर मेडिकल चेकअप

जवानों के लिए सीएम भूपेश बघेल ने अहम निर्देश दिए हैं. (Demo Pic)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए विशेष तौर पर कदम उठाने के अहम निर्देश पुलिस महानिदेशक को दिए हैं.

रायपुर. जवानों के मेंटल हेल्थ (Mental Health) पर अब छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार फोकस करने वाली है. छोटी बातों पर बड़ी घटना हो रही हैं, जो सरकार के लिए चिंता का विषय बन गई है. अब सरकार ने जवानों का स्ट्रेस (Stress) कम करने एक खास प्लान तैयार किया है. सरकार के मुताबिक अब जवानों की नियमित रूप से काउंसिलिंग की जाएगी. साथ ही उनका मेडिकल चेकअप करने की भी तैयारी की जा रही है. वर्क प्लेस में तनाव कम करने के लिए जवानों के लिए अच्छा माहौल बनाने के निर्देश सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने दिए हैं.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए विशेष तौर पर कदम उठाने के अहम निर्देश पुलिस महानिदेशक को दिए हैं. सीएम बघेल ने कहा है कि कई बार सुरक्षा बलों के जवानों में तनाव के कारण मामूली बातों पर आपसी विवाद के कारण हिंसक घटनाएं हो जाती हैं, जिसके लिए उनके घर वालों को पूरी जिंदगी पछताना पड़ता है, जो गंभीर चिंता का विषय है.

जवानों को मिलेगा अच्छा माहौल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि जवानों को कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करना पड़ता है. जवानों में काम का बोझ, परिजनों से दूरी और मनोरंजन का अभाव, तनाव और अवसाद पैदा करने का कारण बनते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि जवानों के लिए कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण बनाया जाए. तनाव ग्रस्त जवानों की मनोवैज्ञानिकों की मदद से नियमित रूप से काउंसिलिंग की जाए. सीएम बघेल ने कहा कि जवानों के लिए योग, खेल गतिविधियां और मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जाए, जिससे उनका मानसिक तनाव दूर हो सके. उन्होंने कहा कि जवानों को छुट्टी देने की प्रक्रिया को भी सरल बनाना जरूरी है. जवानों की यूनिटों में ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास करें कि उन्हें घर जैसा वातावरण लगे और वे अकेलापन महसूस न करें. जवानों के मेडिकल चेकअप की व्यवस्था भी समय-समय पर की जाए.

ये भी पढ़ें: 

Lockdown 5.0: अब घर पर ही लेना होगा स्ट्रीट फूड का मजा, मिलेगा सिर्फ पार्सल

Lockdown 5.0: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की Unlock 1.0 की गाइडलाइन, जानें कहां मिली छूट और क्या रहेगा बंद

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: June 2, 2020, 6:01 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here