रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आलम यह है कि रोज दर्जनों की संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं. बात अगर सोमवार की करें तो पूरे दिन में 45 नए मरीजों (COVID-19) की पुष्टि हुई तो वहीं 7 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे. कोरोना के 45 नए मरीज मिलने से प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 500 के पार 549 तक पहुंच चुकी है, तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 400 के पार 427 हो गई है.
बीते 17 दिनों में नए मरीजों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ी है जो अब जिम्मेदारों को परेशान करने लगी है. आलम यह है कि 17 दिन पहले जहां सूबे में कुल मरीजों की संख्या 67 और एक्टिव मरीजों की संख्या महज 9 थी 01 जून को यह आंकड़ा बढ़कर 549 और 427 हो चुकी है, जो बताने के लिए काफी है कि प्रदेश में हालात चिंताजनक हो सकते हैं.
181 के साथ बिलासपुर संभाग टॉप पर
दुर्ग- 03
राजनांदगांव- 36
बालोद- 17
बेमेतरा- 18
कवर्धा- 07
रायपुर- 10
धमतरी- 05
बलौदाबाजार- 13
महासमुंद- 20
गरियाबंद- 02
बिलासपुर- 56
रायगढ़- 20
कोरबा- 19
जांजगीर- 03
मुंगेली- 81
पेंड्रा गौरेला मरवाही- 03
सरगुजा- 08
कोरिया- 28
सूरजपुर- 01
बलरामपुर- 16
जशपुर- 41
जगदलपुर- 03
कांकेर- 17
28 में से 23 जिलों तक फैला कोरोना
ये भी पढ़ें:

