COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस 427, 500 से ज्यादा संक्रमित, 7 मरीज हुए डिस्चार्ज, COVID 19 update active case 427 in cg 549 infected 7 patients discharged coronavirus live news cm bhupesh baghel, cg coronavirus update, covid 19 update, corona latest news, corona patient, corona patient in chhattisgarh, new corona patient, corona testing, कोरोना वायरस, कोविड 19, कोरोना वायरस अपडेट, कोविड 19 लेटेस्ट न्यूज, छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीज, छत्तीसगढ़ में नए कोरोना मरीज, corona live update, कोरोना लाइव न्यूज, covid 19 in chhattisgarh, chhattisgarh live news, छत्तीसगढ़ में कोरोना केस, लाइव अपडेट, कोरोना लाइव | raipur – News in Hindi

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आलम यह है कि रोज दर्जनों की संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं. बात अगर सोमवार की करें तो पूरे दिन में 45 नए मरीजों (COVID-19) की पुष्टि हुई तो वहीं 7 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे. कोरोना के 45 नए मरीज मिलने से प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 500 के पार 549 तक पहुंच चुकी है, तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 400 के पार 427 हो गई है.

बीते 17 दिनों में नए मरीजों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ी है जो अब जिम्मेदारों को परेशान करने लगी है. आलम यह है कि 17 दिन पहले जहां सूबे में कुल मरीजों की संख्या 67 और एक्टिव मरीजों की संख्या महज 9 थी 01 जून को यह आंकड़ा बढ़कर 549 और 427 हो चुकी है, जो बताने के लिए काफी है कि प्रदेश में हालात चिंताजनक हो सकते हैं.

181 के साथ बिलासपुर संभाग टॉप पर

एक्टिव मरीजों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 181 एक्टिव मरीजों के साथ बिलासपुर संभाग पांचों संभाग में से टॉप पर बना हुआ है, तो वहीं 94 एक्टिव मरीजों के साथ सरगुजा संभाग दूसरे और 81 एक्टिव मरीजों के साथ दुर्ग संभाग तीसरे क्रम पर मौजूद है. बस्तर संभाग सबसे निचले पायदान पर मौजूद है. बात अगर एक्टिव मरीजों की जिलेवार संख्या की करें तो

दुर्ग-  03 

राजनांदगांव- 36

 

बालोद-   17 

बेमेतरा-  18

कवर्धा-   07

रायपुर-  10

  

धमतरी-  05

बलौदाबाजार-  13

महासमुंद-  20

गरियाबंद-  02 

बिलासपुर-  56

रायगढ़-  20

कोरबा- 19

जांजगीर- 03 

मुंगेली- 81 

पेंड्रा गौरेला मरवाही- 03

सरगुजा- 08

कोरिया-  28

सूरजपुर-  01

बलरामपुर-  16

जशपुर-  41

जगदलपुर-  03

कांकेर-   17

28 में से 23 जिलों तक फैला कोरोना

प्रदेश के कुल 28 में से 23 जिलों तक कोरोना का कहर पहुंच चुका है. प्रदेश के 5 में से 4 संभाग पूरी तरह से इसके चपेट में है तो वहीं बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर और सुकमा संभाग अभी कोरोना के प्रकोप से अछूते हैं. तो वहीं प्रदेश में जांच का आंकड़ा 70 हजार के पार पहुंच गया है. सरकार की मानें तो अब तक 70730 संदिग्धों की जांच हो चुकी है, जिसमें से 69361 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. 549 संदिग्धों की रिपोर्ट पाई गई है, तो वहीं 826 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है. रायपुर में 8302 और बिलासपुर संभाग में 23221 लोगों की जांच की गई है.

ये भी पढ़ें: 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here